फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   District Agriculture Officer raided house of former secretary in Firozabad recovered 120 bags of DAP

Firozabad News: जिला कृषि अधिकारी ने की छापेमारी, पूर्व सचिव के घर से 120 बोरी डीएपी बरामद; पुलिस को सौंपा

Thu, 03 Oct 2024 03:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 03 Oct 2024 03:30 PM IST
सार

सुहागनगरी में जिला कृषि अधिकारी ने छापा मारकर खाद पकड़ी। मौके पर डीएपी उतारी जा रही थी। कठफोरी पुलिस चौकी के सुपुर्द की गई। 

विज्ञापन
District Agriculture Officer raided house of former secretary in Firozabad recovered 120 bags of DAP
छापेमारी में पकड़ी गई डीएपी - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में डीएपी को लेकर चल रही किल्लत को देखते हुए कृषि विभाग सजग है। इसी क्रम में बुधवार को जिला कृषि अधिकारी ने छापामार कार्रवाई की। ग्राम तिलियानी में पूर्व सचिव के घर से ट्रैक्टर से उतारी जा रही 120 बोरी डीएपी बरामद हुई। जिसे जब्त कर कठफोरी चौकी पुलिस को सौंपी गई। साथ ही नियमानुसार कार्रवाई शुरू की गई।

विज्ञापन


मंगलवार की रात सूचना मिली कि चिलासनी गांव में पूर्व सचिव प्रवीन के घर अवैध रूप से डीएपी उतारी जा रही है। इस पर जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने एसडीएम सिरसागंज को साथ लेकर टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके पर पुलिस फोर्स बुलाया।
विज्ञापन


मौके पर देखा कि ड़ीएपी के 120 बैग इफ्को के ट्रैक्टर से उतारे जा रहे थे। एसडीएम एवं जिला कृषि अधिकारी के द्वारा पकड़ी गई डीएपी के बारे में पूर्व सचिव प्रवीन ने बताया कि वह आज लगी रैक से सीधे लेकर आया है। लेकिन, मौके पर कोई भी अभिलेख वह नहीं दिखा सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके कारण पूरी डीएपी को जब्त करके कठफोरी पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दी। इस मामले में अभी और जांच की जा रही है। आखिर डीएपी की बोरियां कहां से गई, उसका पता लगाने के साथ ही मुकदमा दर्जकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने किसानों से आह्वान किया है कि वह जरूरत के अनुरूप ही डीएपी लें। कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed