{"_id":"58fb64d34f1c1b09038b4da6","slug":"distribution-of-drinking-water-in-district-panchayat-shortage","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत की बैठक में गूंजी पेयजल की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत की बैठक में गूंजी पेयजल की किल्लत
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Sat, 22 Apr 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत की बैठक में बोलते विजय प्रताप।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत ने नए वित्तीय वर्ष 2017-18 में 30 करोड़ धनराशि से विकास कार्य कराने का फैसला लिया। जिला पंचायत सदस्यों ने पानी की किल्लत को प्रमुखता से रखा। अध्यक्ष ने एक्सईएन जलनिगम को शीघ्र काम शुरू कराने का निर्देश दिए।
जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप उर्फ छोटू की अध्यक्षता में पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में एएमए आरबी मिश्र ने जिला पंचायत के संशोधित आय व्ययक वर्ष 2016 -17 को 3936.67 लाख के अनुमोदन के लिए रखा। 2017-18 में तीस करोड़ व्यय का अनुमोदन सभी सदस्यों ने किया। जिला पंचायत सदस्यों द्वारा सिरसागंज क्षेत्र में अधिक धनराशि खर्च करने का सवाल उठाया। ब्रजेश उपाध्याय, मातादीन धनगर एवं राकेश शंखवार ने कहा कि ग्रामीण अंचल में बड़ी संख्या में हैंडपंप खराब हैं और टंकी चालू नहीं है। ग्रामीण जनता पानी को तरस रही है। सदस्यों के सवालों का जवाब एक्सईएन जल निगम राकेश सैनी देने को खड़े हुए लेकिन पीडी सर्वेशचंद्र यादव ने कहा जिले के हैंडपंपों को रीबोर कराने के लिए विशेष बजट मिलने की उम्मीद है और शीघ्र ही समस्या का समाधान होगा। एएमए ने ही कहा कि संपत्ति एवं वैभव कर की सूचियों को तैयार किया जा चुका है। 2015-16 एवं 2016-17 में कर निर्धारण वसूली के लिए सदन की ओर से प्रस्ताव तैयार किया था। बैठक में जिला पंचायत में ठेकेदारों की जमानत राशि दो हजार से ही बढ़ाकर बीस हजार तथा नवीनीकरण शुल्क ढाई हजार से पांच हजार और हैसियत दस लाख करने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे पारित कर दिया गया। मातादीन धनगर ने कहा कि एक ब्लाक में एक ही दिन एक हाट लगने की अनुमति दी जाए। टूंडला के छितरई में शुक्रवार को पशु हाट लगाने की अनुमति निरस्त करने का निर्णय लिया। इससे पूर्व बैठक में विधायक हरिओम यादव, जसराना के विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी,विधायक डा. मुकेश वर्मा का स्वागत किया गया।
प्रत्येक कार्य की प्रशासन कराए जांच-छोटू
जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप उर्फ छोटू ने कहा जिला पंचायत सदस्यों की सहमति से प्रथम वर्ष में सिरसागंज में अधिक विकास कार्य कराए। इसी कारण हम वहां जीतने में सफल हुए। सदस्यों को भरोसा दिलाया कि अब सभी साठ साठ लाख के प्रस्ताव दें। सभी क्षेत्रों में बिना भेदभाव के ही विकास कार्य कराए जाएंगे। अफसरों से कहा कि पंचायत के कार्यों की जांच अवश्य करें।