Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dispute over haircut first leads to uproar, three named arrested

Firozabad News: पहले बाल कटवाने पर विवाद में बवाल, तीन नामजद गिरफ्तार

Mon, 10 Nov 2025 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 10 Nov 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Dispute over haircut first leads to uproar, three named arrested
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। थाना रजावली क्षेत्र के नगला सिकंदर गांव में रविवार को पहले बाल कटवाने पर शुरू हुए विवाद ने सांप्रदायिक तनाव का रूप ले लिया। दोनों पक्षों में तीखी कहासुनी के बाद घरों में घुसकर मारपीट की गई और जमकर लाठी-डंडे चले। पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


नगला सिकंदर में रविवार दोपहर दुकान पर पहले बाल कटवाने पर समुदाय विशेष के एक युवक से कहासुनी हो गई, जिसके बाद नारेबाजी होने लगी और गांव में भगदड़ मच गई। विवाद बढ़ने पर दोनों तरफ से घरों में घुसकर मारपीट की गई। महिलाओं और बुजुर्गों के साथ भी मारपीट की खबरें हैं और बताया जाता है कि लाठी-डंडे भी खूब चले थे। गढ़ी घिरौली थाना पचोखरा निवासी पीड़ित विष्णु चौहान ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि नगला सिकंदर निवासी अफसर, सन्नी, आविद सहित अन्य अज्ञात लोगों ने उन्हें घेरकर हमला किया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी रजावली बृजकिशोर सिंह ने बताया कि दो पक्षों में विवाद हुआ था और इस मामले में तीन आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


अभद्र टिप्पणी पर एक आरोपी गिरफ्तार

मक्खनपुर। थाना पुलिस ने महिलाओं और युवतियों के साथ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में कार्रवाई की है। पुलिस ने बिल्टीगढ़ चौराहे से आरोपी अरविंद निवासी जजौली को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed