{"_id":"67f01ea2fafe9cc1b400a7a2","slug":"discussion-on-problems-in-the-meeting-of-brick-kiln-committee-and-state-tax-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-145781-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: ईट भट्ठा समिति और राज्य कर की बैठक में समस्याओं पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: ईट भट्ठा समिति और राज्य कर की बैठक में समस्याओं पर मंथन
Fri, 04 Apr 2025 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 04 Apr 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। राज्य कर कार्यालय पर शुक्रवार को संयुक्त आयुक्त राज्यकर मैनपुरी संभाग रोली निगम के निर्देश पर ईंट भट्ठा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में विनिमय शुल्क, ईंट भट्ठा व्यवसायियों की समस्याएं और समाधान पर लोगों ने विचार रखे।
बैठक में ईंट भट्ठा व्यवसायियों की समस्याओं का समाधान खोजने के लिए अधिकारियों ने समुचित कदम उठाए जाने की बात कही। वहीं ईट भट्ठा एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकरियों से कहा कि वह नियमों और विनियमों का पालन करें। जिससे उनकी सुविधाओं और बुनियादी ढांचे में सुधार हो सके। डिप्टी कमिश्रनर दिनेश कुमार पांडेय ने कहा कि जो चालू ईंट भट्ठा हैं, वह अपना कर समय से जमा करें। वहीं ईंट भट्ठा समिति के लोगों ने कहा कि यदि समस्याएं दूर नहीं होगी तो या तो भट्ठा व्यवसाय पूरी तरह बंद हो जाएगा या फिर ईंट के दाम इतने बढ़ जाएंगे कि इसका सीधा असर जनता पर पड़ेगा।
बैठक में फिरोजाबाद ईट निर्माता समिति से अशोक कुमार गुप्ता उपाध्यक्ष, संजय अग्रवाल महासचिव ने राज्य कर अधिकारियों को आश्वासन दिया।
इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर खंड चार दिनेश कुमार पांडेय, सहायक आयुक्त जीएसटी श्रीनम कश्यप, शेखर चौरसिया, गुलाब जायसवाल, राधा स्वामी मौर्य, शैलेेंद्र कुमार, पुनीत द्दिवेदी, हिमांशु, सुधीर, प्रभाकर श्रीवास्तव, संजय कुलश्रेष्ठ आदि थे।