फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Discussion on Income Tax and GST problems in Tax Bar meeting

Firozabad News: टैक्स बार की बैठक में आयकर और जीएसटी समस्याओं पर मंथन

Fri, 04 Jul 2025 01:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 04 Jul 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Discussion on Income Tax and GST problems in Tax Bar meeting
फिरोजाबाद। इनकम टैक्स व ट्रेड टैक्स बार एसोसिएशन की बैठक में आयकर और जीएसटी से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई और अहम निर्णय लिए गए।
विज्ञापन

बैठक में सदस्यों ने आयकर विभाग द्वारा अभी तक सभी आयकर रिटर्न फॉर्म जारी नहीं करने पर नाराजगी जताई। इससे रिफंड पाने में परेशानी हो रही है। निर्णय लिया गया कि इस मुद्दे पर ज्ञापन पत्र वित्तमंत्री को भेजा जाएगा।

अधिवक्ता कुलदीप गुप्ता ने आयकर में कैपिटल गेन के प्रावधानों पर प्रकाश डाला। संभागीय कर अधिवक्ता मंडल द्वारा सचिव पद के लिए मांगे गए नाम पर वरिष्ठ अधिवक्ता विजय कुमार जैन के नाम पर सहमति बनी। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में निखिल बंसल का नाम प्रस्तावित हुआ। को-चेयरमैन के रूप में कमल गुप्ता तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पंकज कुमार गुप्ता, आफताब अहमद, विजय प्रकाश शर्मा, कुलदीप गुप्ता व राहुल श्रोतिय यथास्थिति में कार्यरत रहेंगे। अध्यक्षता अधिवक्ता पंकज कुमार गुप्ता ने की। बैठक में दीनदयाल अग्रवाल, कुलदीप मित्तल, अभय अग्रवाल, गौरव बंसल, कृष्ण लाल गुप्ता, रूपेंद्र सिंह, महाराणा सम्राट, योगेंद्र सिंह, प्रिंस बंसल, वरुण मित्तल, राहुल जैन, मोहित, रजत, सचिन, मोहसिन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed