{"_id":"66e1f405009e2e91d70ec1b4","slug":"disaster-rain-woman-died-due-to-wall-collapse-goat-died-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-133152-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: आफत की बारिश, दीवार गिरने से महिला की मौत, बकरी मरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: आफत की बारिश, दीवार गिरने से महिला की मौत, बकरी मरी
Thu, 12 Sep 2024 01:18 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 12 Sep 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में बुधवार तड़के शुरू हुई बारिश का क्रम पूरे दिन चलता रहा। 18 घंटे से अधिक हुई बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों के साथ साथ सरकारी दफ्तर नगर निगम, पार्कों, स्कूलों में जलभराव हो गया। वहीं रजावली के गांव कैलाशपुर में मकान की दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई, वहीं बकरी मर गई। एसडीएम एवं सीओ ने महिला के शव को पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है। वहीं नई आबादी वाले इलाकों में बारिश के कारण मकानों के अंदर तक पानी भर गया। लोग घरों से सामान निकालने को मजबूर हो गए। बुधवार को तड़के चार बजे बारिश शुरू हो गई। बारिश शुरू होने के बाद थमी नहीं। रुक रुककर बारिश का क्रम चलता रहा। बारिश के कारण सुबह पार्कों में टहलने वाले नहीं निकले। वहीं रुटीन के कामकाज प्रभावित रहा। स्कूल कॉलेजों में रेनी डे घोषित कर दिया। क्यों कि शिक्षकों के साथ छात्र-छात्राएं काफी कम संख्या में पहुंचे थे। बारिश का क्रम दिन में चलता रहा। बारिश के कारण चंद्रवार गेट रेलवे पुल, पेमेश्वर गेट पुल, रामलीला चौराहा, तिलक नगर, बोधाश्रम रोड, हनुमान रोड के साथ अस्पताल के सामने मार्केट के बाहर पानी भरा दिखाई दिया।
नई आबादी वाले मोहल्ला दुर्गेशनगर नीबू वाला बाग,किशन नगर, उर्दूनगर, रानीनगर, वसंत बिहार काॅलोनी में पानी एवं दलदल होने के कारण काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते बाजार में सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। ग्रामीण अंचल में भी काफी नुकसान हुआ है। रजावली थाना क्षेत्र के गांव कैलाशपुर मे दीवार के गिरने से वीरपाल की पत्नी मीरा देवी (60) की दबने से मौत हो गई। वहीं एक बकरी भी मर गई। ग्रामीणों की मदद से महिला को बाहर निकाला। घटना की जानकारी होने पर एसडीएम डाॅ. गजेंद्रपाल सिंह, सीओ अनिवेश कुमार सिंह, थाना प्रभारी विनय मिश्रा पहुंच गए। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है।
जेड़ा में मकान पर गिरी बिजली
एका। बारिश के दौरान जेड़ा निवासी संदीप कुमार के मकान पर तेज गरज के साथ बिजली गिरने से मकान की छत ढह गई। मकान की छत के नीचे बंधी भैंस घायल हो गई। संदीप कुमार की सूचना थाना एका पुलिस को दी है। संवाद
विज्ञापन
कहां कितनी हुई बारिश
जिला मुख्यालय-25.00 मिली मीटर
फिरोजाबाद-30.10 मिलीमीटर
शिकोहाबाद-31.20 मिलीमीटर
सिरसागंज-12.20 मिलीमीटर
टूंडला-16.00 मिलीमीटर
जसराना-34.20 मिलीमीटर
जिले में औसतन बारिश-23 मिलीमीटर (दोपहर12 बजे तक के आंकड़े)