{"_id":"641755f3c488316c0d042477","slug":"digging-of-potatoes-stopped-due-to-rain-firozabad-news-c-25-1-96475-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बारिश से आलू की खोदाई रूकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बारिश से आलू की खोदाई रूकी
विज्ञापन
बारिश से आलू की खोदाई रूकी
लगातार हो रही बारिश से किसान परेशान, सरसों की थ्रेसर से कटाई
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। रविवार को सुबह हुई बारिश ने किसान परेशान हो गए। कुछ इलाकों में अधिक बारिश हो जाने के कारण आलू की खोदाई का काम रोकना पड़ा है। सरसों की गहाई का काम बंद करने को विवश हुए है। जिन किसानों ने फसलों को ढक दिया था वह आलू को कोल्ड स्टोरेज में ले जाते दिखाई दिए। लगातार बारिश होने का असर जिले में एक लाख हेक्टेयर में बोई गई गेहूं की फसल की पैदावार पर पड़ेगा।
मौसम के बदले मिजाज ने अन्नदाता का नींद उड़ा रखी है। पिछले कई दिनों से कभी घटाएं तो कभी हल्की बारिश हो जाने के कारण किसान परेशान है। रविवार को सुबह से बारिश प्रारंभ हो गई। बारिश होने के साथ लोग घरों से बाहर निकले तो भीगते हुए जाना पड़ा। बारिश होने के साथ ठंडी हवाएं चलने के कारण लोग गरम कपड़े निकालने को मजबूर हो गए। इतना ही नहीं पंखे तक बंद करने पडे। क्योंकि मौसम में ठंडक बढ़ गई थी। शहर में बारिश हो जाने के कारण निचले इलाकों में पानी भरने के कारण फिसलन बढ़ गई। इसके कारण नई आबादी वाले इलाकों में आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ा।
रविवार को बारिश होने के कारण किसान आलू की खेतों में खुदी पड़ी फसल को प्लास्टिक की पन्नी से ढक दिया। सरसों की कटी फसल को घर पहुंचाया। किसान किसी तरह से मौसम साफ होने की दुआ कर रहे थे। बारिश थमने के साथ ही किसान आलू को बोरियों में भरवाकर कोल्डस्टोरेज में रखने के लिए चल दिए। इधर बारिश के साथ तेज हवा चलने के कारण गेहूं की फसल खेतों में पलट गई है। इसके कारण पैदावार प्रभावित होगी। किसानों का कहना है कि बारिश इसी तरह से होती रही तो फिर वह कहीं के नहीं रहेंगे। क्योंकि बदलते मौसम के कारण सबसे अधिक गेहूं की पैदावार पर पड़ेगा। रबी की फसल में यही मुख्य फसल है।
विज्ञापन
बदले मौसम एवं बारिश के कारण आलू की फसल की गुणवत्ता पर सीधे असर पड़ेगा। क्योंकि पके आलू में पानी भरने के कारण आलू के छिलके के रंग बदल जाएगा। सरसों भी खराब होगी। हवा चलने से गेहूं गिरा तो पैदावार पर असर पड़ेगा।
रविकांत सिंह, जिला कृषि अधिकारी