{"_id":"6a00c2f58ff145e3600dc362","slug":"dig-agra-effected-a-major-reshuffle-in-the-police-department-with-large-scale-transfers-of-inspectors-and-sub-inspectors-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-174505-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: डीआईजी आगरा ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टरों के बड़े पैमाने पर तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: डीआईजी आगरा ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टरों के बड़े पैमाने पर तबादले
Sun, 10 May 2026 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 10 May 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। आगरा रेंज में पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय ने बड़ा कदम उठाया है। ग्रीष्मकालीन अवकाश से पहले जारी इस तबादला सूची में इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर स्तर पर बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। लंबे समय से एक ही जिले में तैनात पुलिसकर्मियों को हटाकर उन्हें अन्य जिलों में भेजा गया है।
ग्रीष्मकालीन अवकाश से पूर्व डीआईजी द्वारा पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेर बदल किया है। पांच साल से एक ही जिले में तैनात इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टरों के दूसरे जिलों में तबादले किए हैं। उनके द्वारा जारी की गई तबादला सूची में मथुरा में तैनात इंस्पेक्टर भगवत सिंह गुर्जर, राजकुमार, जगदम्बा सिंह, जसवीर सिंह, संजय कुमार, रवि त्यागी और सुभाष चंद्र का फिरोजाबाद तबादला किया है, जबकि फिरोजाबाद के उत्तर थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह, संतोष कुमार और तेजवीर सिंह का मथुरा तबादला किया है। इसी प्रकार मथुरा से 17 सब इंस्पेक्टर और मैनपुरी में तैनात 13 सब इंस्पेक्टर का फिरोजाबाद के लिए तबादला किया है। फिरोजाबाद में तैनात 18 सब इंस्पेक्टर को मथुरा और नौ को मैनपुरी भेजा जा रहा है। डीआईजी ने सभी संबंधित जिलों के एसएसपी को निर्देश दिया है कि तबादला सूची के अनुसार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से रिलीव किया जाए, ताकि नई तैनाती समय पर सुनिश्चित हो सके।