फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Diarrhea and viral outbreak increased, 56 patients admitted in 24 hours

Firozabad News: डायरिया व वायरल का प्रकोप बढ़ा, 24 घंटे में 56 मरीज भर्ती

Fri, 29 Mar 2024 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 29 Mar 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea and viral outbreak increased, 56 patients admitted in 24 hours
फिरोजाबाद। डायरिया व वायरल बुखार का प्रकोप बढ़ गया है। इसमें सबसे अधिक प्रभावित बच्चे हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के महिला व पुरुष मेडिकल वार्ड में 47 मरीजों का उपचार चल रहा है। वहीं बच्चा वार्ड व पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) को मिलाकर डायरिया से पीड़ित 26 बच्चे भर्ती हैं। मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे के भीतर डायरिया और वायरल बुखार से पीड़ित 56 मरीजों को भर्ती किया जा चुका है।बृहस्पतिवार को सामान्य दिनों के अपेक्षा ओपीडी कम रही। लेकिन, डायरिया और वायरल बुखार से पीड़ित लोग अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे। बालरोग विभाग में 230 से अधिक बीमार बच्चे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे। इसमें सर्वाधिक मरीज उल्टी-दस्त व बुखार के थे। पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी, पैथोलॉजी व दवा वितरण तक सभी जगह मरीज अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। भीड़ अधिक होने के कारण मरीजों को चिकित्सकीय सलाह, जांच व दवाओं के लिए घंटों परेशान होना पड़ा। जो गंभीर बच्चे थे, उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया।
विज्ञापन

वहीं, मेडिसन वार्ड में डायरिया और बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मेडिकल वार्ड में कुल 47 मरीज भर्ती रहे। इसमें 28 मरीजों को पेट दर्द व उल्टी दस्त की समस्या रही। बीमारियों से बचने के लिए डॉक्टर मौसम के प्रभाव से बचने, खूब पानी पीने, ताजा भोजन व मौसमी फल खाने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन




चिकित्सक की सलाह
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एलके गुप्ता ने बताया कि मौसम में आए अचानक बदलाव के कारण संक्रमण तेजी से फैलता है। दिन में तापमान बढ़ने के कारण वायरल बुखार की समस्या हो रही है। बच्चों को धूप व गर्मी से बचाएं। उबालकर साफ पानी पीने को दें। बार-बार उल्टी दस्त होने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed