फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   diaria,SN hospital firozabad,diaria patient,firozabad district hospital,dayriya se bachav,dayriya ka upchaar

गर्मी : डायरिया ने पसारे पांव, जिला अस्पताल में एक दिन में 25 मरीज भर्ती

Fri, 02 Apr 2021 08:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 08:10 PM IST
विज्ञापन
diaria,SN hospital firozabad,diaria patient,firozabad district hospital,dayriya se bachav,dayriya ka upchaar
जिला अस्पताल में भर्ती डायरिया के मरीज। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। गर्मी बढ़ने के साथ ही पेट दर्द और उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया है। जिला अस्पताल का बाल रोग विभाग फुल चल रहा है। यहां तक कई बेड पर दो मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। निजी नर्सिंग होम में भी पैर रखने तक को जगह नहीं है। पिछले चार दिनों में ओपीडी और वार्ड में मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल बच्चा वार्ड में 21 बेड पड़े हैं। शुक्रवार को 25 मरीज भर्ती थे। कई मरीजों की छुट्टी कर दी गई थी। इनमें अधिकांश पेट दर्द और उल्टी दस्त के मरीज शामिल हैं। बाल रोग विभाग में तैनात डॉ. अवनीश कुमार ने बताया कि पिछले पांच दिन से मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इनमें 60 फीसदी मरीज पेट दर्द और उल्टी के आ रहे हैं। स्थिति यह है कि एक बेड पर दो मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ज्यादातर मरीज बासी खाना खाने या दूषित जल पीने बीमार हो रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पुरुषोत्तम भाटिया का कहना है कि गर्मी बढ़ने पर डायरिया की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में दूषित जल का सेवन और बासा खाना नहीं खाना चाहिए। बाहरी पदार्थों को खाने से बचें। सफाई का विशेष ध्यान दें। सीएमएस डॉ. आरके पांडेय का कहना है कि अस्पताल में बेड सहित जो भी संसाधन हैं, उसी में बेहतर उपचार दिया जा रहा है। यह बात सही है कि इस समय उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed