{"_id":"5df132438ebc3e87a511978d","slug":"dial-112-firozabad-news-agr419616839","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं की मदद के लिए डायल 112 की तैयारी में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं की मदद के लिए डायल 112 की तैयारी में जुटी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। रात के वक्त कोई महिला यदि अकेली है और सुरक्षा को खतरा महसूस हो रहा है तो आपके डायल 112 करना होगा। नंबर मिलाने के दस से 15 मिनट के अंदर ही पीआरवी टीम आपके पास होगी। यह टीम आपके वाहन को स्कॉट करते हुए घर तक पहुंचाने का काम करेगी। प्रदेश की कैबिनेट सरकार के महिलाओं को सुरक्षा दिलाने के निर्णय के बाद स्थानीय पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी।
सरकार के फैसले को अमलीजामा पहनाने की तैयारी एसएसपी सचिंद्र पटेल ने शुरू कर दी। महिलाओं को रात में सुरक्षा प्रदान करने के लिए पहले महिला सिपाहियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके साथ ही पीआरवी की टीम में रात के वक्त महिला सिपाहियों की तैनाती की जाएगी। ताकि रात में यदि कोई महिला 112 नंबर डायल करके खुद को अकेली होने और सुरक्षा प्रदान किए जाने की सूचना देती है तो वहां पर तत्काल टीम पहुंच सके।
इस व्यवस्था को सभी पीआरवी टीम के साथ लागू की जाएगी। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि पीआरवी टीम के साथ महिला कांस्टेबल को तैनात किए जाने का खाका तैयार कर लिया है। तैनाती से पूर्व पुलिस लाइन प्रांगण में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। रात में यदि कोई महिला पुलिस को फोन करके मदद मांगती हैं तो पुलिस की टीम जिस वाहन में महिला जा रही होगी उसे एस्कॉर्ट करेगी, वाहन के नहीं मिलने पर उसकी व्यवस्था कराएगी।