{"_id":"2fe0726bf590b89a9ed17828180cf25f","slug":"dhoni-xi-won-the-final-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोनी एकादश ने जीता फाइनल मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोनी एकादश ने जीता फाइनल मुकाबला
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 30 Jan 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडीफाई आंतरिक ग्रुप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन शहर के ओम ग्लास स्टेडियम में शनिवार को किया गया। पहला मुकाबला रोहित एकादश एवं तेंदुलकर एकादश के बीच खेला गया।
इसमें तेंदुलकर एकादश ने पहले खेलते हुए 64 रन बनाए। तेंदुलकर एकादश की ओर से बल्लेबाज अमोल और आदित्य ने क्रमश: 18 व 20 रनों का योगदान दिया। रोहित एकादश के गेंदबाज सिर्फ दो विकेट ही गिरा सके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रोहित एकादश की टीम ने मात्र 27 रनों के योग पर सभी विकेट खो दिए। तेंदुलकर एकादश के गेंदबाज अमोल यादव ने तीन, आदित्य प्रताप ने दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच अमोल यादव को प्रदान किया गया। इसी क्रम में दूसरा मैच धोनी एकादश और विराट एकादश के बीच खेला गया। विराट एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 60 रन बनाए। बल्लेबाज जतिन, फरदीन ने क्रमश: 13 और 12 रन बनाए। धोनी एकादश के गेंदबाज कोहिनूर और विदित ने दो और एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी धोनी एकादश ने आसानी से मैच जीत लिया। बल्लेबाज कोहिनूर ने 36 रन बनाए। धोनी एकादश एवं तेंदुलकर एकादश के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें धोनी एकादश ने पहले खेलकर 70 रन बनाए। इसमें बल्लेबाज राष्ट्रदीप ने 35 रनों की पारी खेली। फाइनल मुकाबला धोनी एकादश ने जीता। इस दौरान ललितेश जैन, मयंक भटनागर, संतोष अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, संजीव कुमार आदि उपस्थित रहे।