फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dharmendra Yadav of Firozabad will command Mission Suryayaan Aditya L1

UP: फिरोजाबाद के लाल धर्मेंद्र के सिग्नल पर चलेगा सूर्ययान आदित्य एल-1, चंद्रयान-3 को भी किया था कंट्रोल

Sat, 02 Sep 2023 07:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 02 Sep 2023 07:05 PM IST
सार

फिरोजाबाद के लाल धर्मेंद्र के सिग्नल पर सूर्ययान आदित्य एल-1 चलेगा। वह बेंगलुरु से इसे कमांड देंगे। धर्मेंद्र ने चंद्रयान-3 में भी अपना अहम योगदान दिया था। 

विज्ञापन
Dharmendra Yadav of Firozabad will command Mission Suryayaan Aditya L1
Firozabad News: सूर्यान मिशन में शामिल धर्मेंद्र यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के लाल धर्मेंद्र यादव, चंद्रयान-3 के बाद अब सूर्ययान मिशन पर अपना योगदान देंगे। चंद्रयान-3 के लांच होने के बाद धर्मेंद्र बेंगलुरु से उसे कंट्रोल कर रहे थे। अब चंद्रयान-3 सफल प्रक्षेपण के बाद देश और दुनिया की निगाहें सूर्ययान मिशन पर है। 

विज्ञापन


सूर्ययान आदित्य एल-1 की टीम में जिले के टीकरी गांव निवासी वैज्ञानिक धर्मेंद्र यादव भी शामिल हैं। वह इसरो के कंट्रोल कमांड सेंटर बेंगलुरु से आदित्य एल-1 को सूर्य तक पहुंचने के लिए कमांड देंगे। शनिवार को दोपहर में आदित्य एल-1 की लांचिंग हुई। इससे पहले सुबह धर्मेंद्र ने कंट्रोल सेंटर बेंगलुरु से तिरंगा फहराकर वैज्ञानिकों का हौंसला आफजाई किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- सर्किट हाउस का सच: जहां भूतों का खौफ वहां सीएम योगी ने यूं बिताई एक रात...फिर बताया सन्नाटे में क्या हुआ थ

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन के अलावा ग्रामीणों ने इस मिशन में धर्मेंद्र की अहम भूमिका होने पर खुशी जाहिर की। सूर्ययान आदित्य एल-1 की निगरानी इसरों के कंट्रोल रूम बेंगलुरू से की जा रही है। यह निगरानी टूंडला के गांव टिकरी निवासी वरिष्ठ वैज्ञानिक धर्मेंद्र यादव कर रहे हैं। वह इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड टीम में वरिष्ठ वैज्ञानिक की भूमिका निभा रहे हैं। 

यह भी पढ़ेंः- Etah: रंगीन टीवी और कम दहेज के लिए लोभियों ने बहुओं को मार दिया, दो मामलों में पांच दोषियों को 10 साल की जेल

पत्नी संघमित्रा यादव ने बताया कि धर्मेंद्र सूर्ययान आदित्य एल-1 को सिंग्नल भेजने और कंट्रोल करने का कार्य कर रहे हैं। वह आदित्य एल-1 के सूर्य तक पहुंचने तक उसकी ट्रेकिंग करते रहेंगे। आदित्य एल-1 सूर्य पर होनी वाली गतिविधियों की जो जानकारियां भेजेगा, उनकी स्टडी सुपर कंप्यूटर से की जाएगी। धर्मेंद्र के इस मिशन में भी शामिल होने से लोगों में उत्साह का माहौल बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed