फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   dhanteras, market,

धनतेरस आज, धन वर्षा के लिए बाजार तैयार

Thu, 24 Oct 2019 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
dhanteras, market,
सदर बाजार स्थित बर्तन की दुकानों पर धनतेरस की तैयारी करते दुकानदार - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। पांच दिवसीय दीपोत्सव शुक्रवार को धनतेरस के साथ शुरू हो जाएगा। सर्राफा, बर्तन, इलेक्ट्रोनिक्स, रेडीमेड और गिफ्ट बाजार पूरी तरह सज गया है। इस बार व्यापारियों को करोड़ों के कारोबार की उम्मीद है। धनरतेरस पर खरीदारी करना लोग शुभ मानते हैं, इसलिए इस त्योहार पर सुहागनगरी में करोड़ों का व्यापार होगा।
विज्ञापन

बर्तन बाजार को एक करोड़ की बिक्री की उम्मीद
धनतेरस पर बर्तन को खरीदना शगुन माना जाता है। व्यापारियों ने नई डिजाइन स्टील के बर्तन के साथ गिफ्ट आयटम मंगाए हैं। बर्तन व्यापारी दिनेशचंद्र का कहना है कि धनतेरस पर एक करोड़ से ज्यादा की बिक्री होने की उम्मीद है। महंगाई जरूर है, मगर लोग खरीदारी जरूर करते हैं।
विज्ञापन

दस करोड़ी होगा सर्राफा बाजार
सोने के भाव भले ही करीब 39 हजार रुपये प्रति दस ग्राम हों, मगर सर्राफा बाजार 10 करोड़ से ज्यादा की बिक्री की उम्मीद लगाए हुए है। सर्राफ सुनील अग्रवाल ने बताया कि चांदी के गणेश-लक्ष्मी और सिक्कों की खरीदारी हो रही है, मगर ज्वैलरी खरीदने के लिए लोग धनतेरस का इंतजार करते हैं। डायमंड ज्वैलरी आजकल ज्यादा ट्रेंड में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटोमोबाइल : 600 से अधिक गाड़ियों की बुकिंग
धनतेरस पर लोग वाहन भी खरीदते हैं। बुकिंग तो पहले ही हो चुकी हैं। मगर वाहन त्योहार पर ही घर लाने की परंपरा रही है। 600 से अधिक बाइकों की बुकिंग हो चुकी है। एजेंसी संचालक मनोज शर्मा ने बताया कि उम्मीद है इस बार अच्छा व्यापार होगा।

इलेक्ट्रोनिक्स बाजार: चार से पांच करोड़
इलेक्ट्रोनिक्स आयटमों के शो रूम पर टीबी, वॉशिंग मशीन, फ्रिज, गीजर, माइक्रोवेब ओवन आदि की खरीदारी भी खूब हो रही है। मोबाइल की भी खरीदारी होती है। बाजार में ग्राहकों को देख कारोबारी चार से पांच करोड़ के व्यापार की उम्मीद पाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed