फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dhamma Yatra consciousness amid tight security

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच धम्म चेतना यात्रा निकाली

Tue, 02 Aug 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Tue, 02 Aug 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Dhamma Yatra consciousness amid tight security
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच धम्म चेतना यात्रा निकाली - फोटो : अमर उजाला
ऑल इंडिया भिक्षु संघ बोधगया के संघ नायक भदंत डा.धम्म वीरियो के निर्देशन में सारनाथ से 24 अप्रैल से शुरू की गई धम्म चेतना यात्रा ने मंगलवार को पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के साथ नगर में प्रवेश किया। जाटव महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील जाटव ने काला झंडा दिखाकर विरोध किया। कई स्थानों पर बसपाई सक्रिय दिखे लेकिन फोर्स को देखकर विरोध नहीं किया।
विज्ञापन

धम्म चेतना यात्रा की शुरूआत टूंडला से दोपहर करीब एक बजे हुई। बसपा एवं जाटव महासभा के विरोध के कारण ही यात्रा वाले मार्ग पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया था। नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र बहादुर यादव, सीओ सिटी ओमकार सिंह यादव के साथ शहर एवं सदर क्षेत्र के थानाध्यक्ष तथा पीएसी के जवान सक्रिय थे। धम्म यात्रा जैसे ही मीरा चौराहे पर पहुंची भाजपा जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा, महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, विधायक मनीष असीजा, पूर्व जिलाध्यक्ष डा. लक्ष्मीनरायन यादव, सुनील टंडन, पूर्व महानगर अध्यक्ष अनिल भारद्वाज, राजेंद्र बोहरे, भाजयुमो के यतेंद्र चक पिंकी, भगवानदास शंखवार, वृंदावन लाल गुप्ता, बबली गौतम, नीलम दिवाकर आदि ने स्वागत किया। ढोलपुरा चौराहे पर भाजयुमो की टीम ने पुष्पवर्षा की। नगला भाऊ, सुहागनगर चौराहा, सुभाष तिराहा होते हुए बस स्टेंड होते हुए तुलसी पैलेस की ओर बढ़ रही थी। बस स्टेंड के समीप जाटव महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील जाटव ने बाइक पर काला झंडा लहराकर यात्रा का विरोध किया। पुलिस उसे दबोचने को दौड़ी लेकिन तब तक वह भाग गए। बसपा नेताओं ने सुहागनगर चौराहा, सीएल जैन कालेज के निकट तथा वाटर वर्क्स प्रांगण के करीब विरोध की तैयारी की लेकिन फोर्स की सक्रियता के चलते विरोध नहीं कर सके। यात्रा तुलसी पैलेस में पहुंची। यात्रा के मुख्य संयोजक शीला रक्षित भिक्षु (रॉकी)ने ऑल इंडिया भिक्षु संघ के कोषाध्यक्ष एवं प्रदेश के अध्यक्ष भदंत शांति िमत्र महास्थिविर, भदंत पंडितानंद उपाध्यक्ष यूपी शाखा, सुरजित बरुआ धम्म सेवक, भदंत कल्याण ज्योति धम्म सेवक शामिल थे।
विज्ञापन


धम्म चेतना यात्रा राजनीतिक नहीं: शीलारक्षित
धम्म चेतना यात्रा के मुख्य संयोजक शीला रक्षित भिक्षु (रॉकी) ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य सभी जाति, धर्म के लोगों को धार्मिक मतों आधारित विवादों से ऊपर उठकर भवतु सब्ब मंगल व्यवहारिक रूप प्रदान करना है। बसपा के संस्थापक मान्यवर कांशीराम ने बौद्ध धर्म का संस्कार प्राप्त किया था। उनकी पार्टी के लोग काले झंडे दिखाकर संघ नायक भदंत डा. धम्म वीरियो महास्थाविर का विरोध करें यह गलत है। यह राजनीतिक यात्रा नहीं है। धम्म चेतना यात्रा का विरोध के साथ धमकी दी जा रही है। सरकार से संघ नायक को सुरक्षा प्रदान करें। हमें बाबा साहब के पार्कों तक माल्यार्पण करने को जाने की सुरक्षा व्यवस्था कराए। बसपा नेता मायावती बाबा साहब के मिशन को मानने वाली हैं उन्हें हमारा सहयोग करना चाहिए। नकली भिक्षु के सवाल पर कहा कि ऐसा आरोप लगाने वाले सामने आकर साबित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed