फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Devotees gathered to take bath in Yamuna on Ganga Dussehra

Firozabad News: गंगा दशहरा पर यमुना स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु

Mon, 17 Jun 2024 01:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 17 Jun 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered to take bath in Yamuna on Ganga Dussehra
फिरोजाबाद। गंगा दशहरा पर्व पर श्रद्धालुओं में उत्साह दिखाई दिया। अधिकांश श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए सोरों व अन्य तीर्थ स्थलों पर गए, तो बड़ी संख्या में शहरवासी यमुना में स्नान करने पहुंचे। मंदिरों में भी भक्तजनों की भीड़ रही। इस अवसर पर महिलाओं ने फल व अन्य सामग्री दान की। शहर में कचौड़ी और जलेबी की दुकानों पर खासी भीड़ रही। घाटों पर लगे मेलों का भी श्रद्धालुओं ने लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

गंगा दशहरा के अवसर पर नदी के घाटों पर टोलियों के रूप में लोग पहुंचे। जिन्हें साधन नहीं मिला वे पैदल ही चल दिए। नगर से सात किलोमीटर दूर स्थित यमुना घाट पर स्नान करने के बाद लोगों प्राचीन शिवालय में पूजा अर्चना की। यह क्रम दोपहर तक चलता रहा। शिव मंदिर पर आने वाले श्रद्धालुजन को मीठा शर्बत पिलाया जा रहा था। ऐसी ही व्यवस्था रास्ते में कई स्थानों पर थी। वहीं स्नान के बाद महिलाएं जल्दी उठकर मंदिर गई। बाजार से फल व अन्य सामान खरीदा और दान किया गया। यमुना तट पर मंदिरों मे भी दोपहर तक भक्तजन पूजा-अर्चना में जुटे रहे।
विज्ञापन




सुरक्षा के मद्देनजर घाटों पर पुलिस तैनात रही
जसराना, शिकोहाबाद और टूंडला प्रतिनिधि के अनुसार, पटीकरा व खडीत नहर में भी बड़ी संख्या में लोगों ने स्नान किया। झपारा के ऋर्षि तिलकधारी आश्रम पर मेले का आयोजन किया। वहीं जिले के कुछ श्रद्धालु बटेश्वर तो शिकोहाबाद नहर में भी स्नान को पहुंचे। टूंडला से बड़ी संख्या में लोग सोरों गंगाघाट और कस्बे से 12 किलोमीटर दूर यमुना के अनवारा व रसूलाबाद घाट के लिए रवाना हुए। यहां स्नान कर मेले का जमकर लुत्फ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




खूब उड़ीं पतंगें
गंगा दशहरा के मौके पर पतंग उड़ाने का विशेष महत्व है। इसके कारण रविवार को देर शाम तक बाजार में पतंगों की खरीददारी का क्रम चलता रहा। वहीं गंगा दशहरा के मौके पर रविवार की शाम तक छतों पर युवा पतंग उड़ाते दिखाई दिए।





शर्बत का वितरण हुआ
नारखी। दशहरा पर्व के मौके पर नारखी में सुबह आठ बजे से शर्बत वितरण किया गया। इस मौके पर संजय सिंह, आकाश, दीप दिवाकर, शंकर दिवाकर भारतीय आदि शामिल रही। इसी तरह फरिहा, एका, कठफोरी में शर्बत का वितरण कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed