फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Development works worth Rs 85.26 crore stuck in files

Firozabad News: फाइलों में फंसे 85.26 करोड़ के विकास कार्य

Mon, 16 Sep 2024 12:56 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 16 Sep 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Development works worth Rs 85.26 crore stuck in files
फिरोजाबाद। सुहागनगरी के चहुंमुखी विकास के लिए अप्रैल 2024 से अगस्त के मध्य 85.26 करोड़ की लागत से कराए जाने वाले 150 विकास कार्य फाइलें में अटक गए। नगर निगम के द्वारा राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम,राज्य वित्त एवं 15 वें वित्त से कराए जाने वाले विकास कार्यों की टेंडर प्रक्रिया को पूरा नहीं कराया गया है। इसके कारण शहर में नाली खड़ंजा के साथ गलियों का निर्माण अधर में लटका हुआ है। तकनीकी प्रक्रिया के अड़ंगे से काम रुके हैं।
विज्ञापन

फिरोजाबाद नगर निगम के द्वारा नई आबादी के साथ-साथ शहर के विभिन्न वार्डों के विकास के लिए कार्ययोजना तैयार की गई। विकास योजनाओं को हरी झंडी देने का काम नगर निगम बोर्ड के साथ कार्यकारिणी ने भी कर दिया। लेकिन नगर निगम के जिम्मेदार अफसर अभी तक इसकी टेंडर प्रक्रिया को पूर्ण नहीं करा सके हैं। इसके कारण विकास कार्य फिलहाल थम गया है। नगर निगम के अफसरों की मानें तो करीब 150 से अधिक विकास कार्य करीब 85.26 करोड़ की लागत से कराए जाने हैं। इन कार्यों की टेंडर प्रक्रिया अप्रैल 2024 से प्रारंभ होकर अगस्त माह तक चली है। इसमें निगम के निर्माण विभाग,एन-कैप कमेटी द्वारा संचालित है। विकास कार्यों से जुड़ी कार्यों की टेंडर प्रक्रिया में हो रही देरी का असर नगरीय विकास कार्याें पर पड़ रहा है। एक ओर जहां 15 वित्त की धनराशि वाले नई व पुरानी आबादी में नाली,खडंजा,सड़क व गली निर्माण कार्य अधर में लटके हैं। वहीं स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत प्रस्तावित कार्य अभी शुरू नहीं हो सके है। कमोवेश यहा हाल स्वच्छ भारत मिशन व राज्य वित्त से होने वाले जीर्णोद्धार व मरम्मत को चिह्नित सड़क सुधार के साथ ही साथ सरकारी भवन कायाकल्प के कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन




निगम की फाइलों में अटके विकास कार्य
योजना कार्यों की संख्या लागत
एन-कैप 32 32.86 करोड़
15वित्त 97 कार्य 12.90 करोड़
राज्य वित्त 09 कार्य 16 करोड़
एसबीएम 04 कार्य 3.5 करोड़
दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत करीब 20 करोड़ की लागत वाले कार्य टेंडर प्रक्रिया के चलते अधर में लटके हैं।



शहरी क्षेत्र में निर्माण संबंधी कार्यों के लिए 15 वित्त 26 टेंडर निकाले जा चुके हैं। टेंडर प्रक्रिया के कई चरण होते हैं।नियमानुसार व तकनीकी रूप से टेंडर प्रक्रिया को पूरा कराया जायेगा। इसके साथ ही काम प्रारंभ कराया जा सकेगा। - आशीष शुक्ला, एक्सईन निर्माण, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed