{"_id":"c0be39a13e66ebec334b3e4ad2a4e6c7","slug":"development-of-not-cut-women-furore-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्य न होने से महिलाओं ने काटा हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्य न होने से महिलाओं ने काटा हंगामा
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Tue, 03 Feb 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर की नई आबादी में विकास कार्य न होने से आक्रोशित लोगों ने तहसील दिवस के दौरान हंगामा किया। उन्होंने प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। डीएम ने विकास कार्य कराने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।
ग्राम पंचायत रूधऊ मुस्तकिल में आने वाले मोहल्ला आनंद नगर में कोई विकास कार्य नहीं कराया गया है। इसके चलते मोहल्ले के रास्ते से निकलना मुश्किल हो गया है। मंगलवार को उत्तर प्रदेशीय यादव महासभा के अध्यक्ष अशोक यादव के नेतृत्व में दर्जनों महिलाएं तहसील पहुंचकर प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। हंगामा देख एसडीएम श्रीराम यादव, सीओ प्रशांत कुमार मौके पर पहुंचे, लेकिन महिलाएं जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने की जिद पर अड़ी हुईं थीं।
इसके बाद महिलाओं को डीएम विजय किरन आनंद के सामने ले जाया गया। जिलाधिकारी ने एक सप्ताह के अंदर समस्याओं के निराकरण का आश्वासन देकर शांत कराया। डीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। हंगामा करने वालों में विनोद यादव, हितेंद्र यादव, अरुण कुमार सिंह, सुभाष यादव, संजय यादव, बीलेश यादव, राजू यादव, मनोज यादव मौजूद थे।