फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   designated officer will be posted on booths with the BLO

बीएलओ के साथ बूथों पर तैनात होंगे पदाभिहित अधिकारी

Mon, 12 Sep 2016 12:40 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Mon, 12 Sep 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
designated officer will be posted on booths with the BLO
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर में मतदाता सूची को रिवीजन के लिए 15 सितंबर से 31 अक्टूबर तक अभियान शुरू होने जा रहा है। इस अभियान के लिए बीएलओ के साथ सभी बूथों पर पदाभिहित अधिकारी तैनात किए जाएंगे, जो बूथ पर प्राप्त होने वाले दावे व आपत्तियों की सुनवाई करेंगे।
विज्ञापन

जनपद में विधानसभा चुनाव की तैयारियाें में प्रशासन जुट गया है। त्रुटि रहित मतदाता सूची को प्रकाशन के लिए 15 सितंबर से अभियान शुरू होगा। इस अभियान में अभी तक जिनके कार्ड नहीं बन सके हैं, वे अपना फार्म भरकर बूथ पर जमा कर सकेंगे। सूची से नाम हटवाने, करेक्शन कराने के संबंध में भी बूथ पर फार्म भर सकेंगे। इस संबंध में तहसीलदार जीत सिंह राय ने बताया कि त्रुटिहीन मतदाता सूची के प्रकाशन के लिए सभी बूथों पर बीएलओ के साथ पदाभिहित अधिकारी तैनात किए जाएंगे। जो बूथ पर प्राप्त दावे-आपत्तियों को सुनेंगे। 15 सितंबर से शुरू होने वाले अभियान में इनकी मदद ली जाएगी। 31 अक्टूबर तक दावे, आपत्तियां दी जा सकेंगी। बूथ पर प्राप्त सभी आवेदन पत्रों की जांच के बाद उनके नाम वोटर लिस्ट में शामिल किए जाएंगे। दो जनवरी 2017 को अंतिम वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed