फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Deputy CIT's bag stolen in Magadh Express

Firozabad News: मगध एक्सप्रेस में डिप्टी सीआईटी का बैग चोरी

Fri, 30 Jan 2026 02:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 30 Jan 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Deputy CIT's bag stolen in Magadh Express
टूंडला। डिप्टी सीआईटी का ट्रेन में ड्यूटी के दौरान बैग चोरी हो गया। बृहस्पतिवार को जीआरपी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

टूंडला रेलवे स्टेशन पर डिप्टी सीआईटी के पद पर तैनात राजीव कुमार दास 27 जनवरी को मगध एक्सप्रेस में पंडित दीनदयाल जंक्शन से टूंडला के बीच ड्यूटी कर रहे थे। उन्होंने अपना बैग कोच बी-1 के सीट नंबर सात पर रख दिया था। इसके उपरांत वह ट्रेन चेकिंग करने गए थे। कानपुर सेंट्रल स्टेशन में सीट पर लौटकर देखा तो बैग गायब थे। एसी कोच अटेंडेंट और अन्य साथियों से पूछताछ की तो किसी से कोई जानकारी नहीं मिल सकी। उन्होंने बताया कि बैग और थैले में इस्तेमाल इएफटी, कार्ड पास, मेडिकल किट, शिकायत पुस्तिका, एफआईआर बुक और अन्य सामान था। थाना प्रभारी मोनू आर्य का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। स्टेशन पर सीसीटीवी के माध्यम से चोर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed