{"_id":"647f7efd2234d3ad930f71f4","slug":"deputy-chief-minister-listened-to-the-pain-of-the-victim-businessman-of-sirsaganj-firozabad-news-c-25-1-182102-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: उप मुख्यमंत्री ने सुनी सिरसागंज के पीड़ित व्यापारी की वेदना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: उप मुख्यमंत्री ने सुनी सिरसागंज के पीड़ित व्यापारी की वेदना
Wed, 07 Jun 2023 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 07 Jun 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सिरसागंज में जमीन कब्जाने के दौरान मारपीट का शिकार हुए अमित गुप्ता उर्फ बसंती अपने बेटा अनुज एवं पत्नी के साथ व्यापारी सम्मेलन में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का वेदना सुनाने पहुंचे। पीड़ित उप मुख्यमंत्री ने पीड़ित व्यापारी की वेदना को सुना। व्यापारी का कहना था उसकी तहरीर पर रिपोर्ट तक नहीं लिखी गई। उपमुख्यमंत्री ने डीएम रवि रंजन एवं एसएसपी आशीष तिवारी को बुलाकर अभियोग दर्ज करने और उचित कार्रवाई करके शाम तक रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए।
थाना सिरसागंज के गिरधारी इंटर कालेज के सामने जमीन खाली कराने को लेकर राजीव यादव उर्फ बाले ने अपने समर्थकों के साथ मारपीट,फायरिंग की थी। मारपीट में सिरसागंज निवासी अमित गुप्ता उर्फ बसंती एवं उनका बेटा अनुज गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। उक्त व्यापारी मंगलवार को भाजपा के व्यापारी सम्मेलन में बेटा,पत्नी के साथ पहुंच गया। बेटे का सहारा लेकर व्यापारी को देखते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। मंच की ओर बढ़ रहे व्यापारी को एसपी सिटी,सीओ सिटी एव एसडीएम ने समझाकर बैठा लिया।
क्योंकि जिस समय पहुंचा था उस समय उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का संबोधन चल रहा था।उक्त व्यापारी को देखकर मीडियाकर्मियों का रुख व्यापारी की ओर हो गया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का संबोधन खत्म होने के साथ व्यापारी को मंच पर बुलाकर उसकी वेदना को सुना। डीएम रवि रंजन,एसएसपी आशीष तिवारी को बुलाकर पीड़ित का अभियोग दर्ज करने के साथ दोषी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शाम तक इसके बारे में रिपोर्ट दें। किसी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।