फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Deputy Chief Minister dismissed two doctors in the medical college

Firozabad News: मेडिकल काॅलेज में दो चिकित्सकों को उपमुख्यमंत्री ने किया बर्खास्त

Sat, 16 Sep 2023 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 16 Sep 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister dismissed two doctors in the medical college
फिरोजाबाद। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में तैनात दो चिकित्सकों को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बर्खास्त कर दिया है। यह जानकारी उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपने ट्विटर हैंडल से दी। यह चिकित्सक बिना किसी सूचना के करीब सात माह से गैर हाजिर चल रहे हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में मनोरोग विभाग में तैनात डाॅ. मोहित शाही और मेडिसन विभाग में तैनात डाॅ. रविकांत को शासन ने बर्खास्त किया है। यह दोनों चिकित्सक सात माह से अनुपस्थित चल रहे हैं। यह चिकित्सक डॉक्टर ऑफ मेडिसन की पढ़ाई के लिए चले गए थे। इन्होंने विभाग से एनओसी नहीं थी। इसकी सूचना शासन स्तर पर मेडिकल कॉलेज से भेजी गई। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दोनों चिकित्सकों को बर्खास्त करने के आदेश दिए हैं। प्राचार्य ने बताया कि अभी तक कोई अधिकारिक पत्र नहीं आया है। उप मुख्यमंत्री के ट्विटर हैंडल पर जानकारी लगी है। डाॅ. मोहित शाही और डाॅ. रविकांत सात माह से गैर हाजिर चल रहे थे। दोनों असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर तैनात हैं। इनकी सूचना शासन स्तर पर भेजी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed