फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dense fog increased cold, vehicles crawled

Firozabad News: घने कोहरे ने बढ़ाई सर्दी, रेंगे वाहन

Fri, 17 Jan 2025 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 17 Jan 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Dense fog increased cold, vehicles crawled
फिरोजाबाद में घने कोहरे के बीच गुजरता वाहन। - फोटो : फिरोजाबाद में घने कोहरे के बीच गुजरता वाहन।
फिरोजाबाद। सुबह के समय छाए घने कोहरे के बीच लोग सर्दी से बेहाल नजर आए। दिन में निकली धूप ने जरूर राहत दिलाई तो शाम को पांच बजे के बाद से ही मौसम का मिजाज बदल गया। हर कोई सर्दी से बचाव करने का इंतजाम करने को मजबूर हो गया। घना कोहरा पड़ने के कारण किसान फसलों को कोहरे के प्रभाव से बचाने का भी इंतजाम करने में जुटे रहे। वहीं हाईवे पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। जनवरी माह आधा बीतने के बाद भी सर्दी से राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। मौसम का मिजाज हर दिन बदल रहा है। शुक्रवार को तड़के से घने कोहरे की चादर तनी दिखाई दी। हाईवे पर दृश्यता शून्य रही, जिससे वाहन रेंगते हुए नजर आए। हालात ये रहे कि सुबह नौ बजे तक वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। ग्रामीण अंचल में तो हाल यह था कि किसान आलू एवं सरसों की फसल को बचाने को खेतों के बाहर आग जलाकर धुआं करते दिखाई दे रहे थे। ताकि इन फसलों को कोहरे के प्रभाव से बचाया जा सके। शहरी क्षेत्र में सुबह लोग सर्दी से बचाव का इंतजाम करने के बाद ही घरों से बाहर को निकले।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे के बाद निकली तेज धूप के कारण बुजुर्गों के साथ बच्चों को भी राहत मिली। हर कोई दिन में धूप सेंकता दिखाई दिया। धूप का असर दोपहर बाद से कम होता चला गया। शाम पांच बजे तक फिर से गलन भरी सर्दी पड़ना शुरू हो गई। यही नहीं कोहरे का नजारा दिखाई देने लगा। लोग सर्दी से बचाव करने का इंतजाम करने में जुटे थे। कृषि वैज्ञानिक डाॅ. सुभाषचंद्र शर्मा ने कहा कि मौसम में अभी उतार चढ़ाव का क्रम जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि हल्की बारिश होने से आलू,सरसों को बहुत अधिक हानि तो नहीं होगी। लेकिन कोहरे से बचाव को किसान धुआं करने के साथ हल्की पानी की सिंचाई करते रहें। इससे झुलसा रोग से बचाव किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed