{"_id":"64f61ecf780b7d57c60a22b8","slug":"dengue-is-not-stopping-two-more-patients-found-positive-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-4041-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: नहीं थम रहा डेंगू, दो और मरीज मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: नहीं थम रहा डेंगू, दो और मरीज मिले पॉजिटिव
Mon, 04 Sep 2023 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 04 Sep 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। देहात क्षेत्रों में डेंगू थम नहीं रहा है। सोमवार को दो और मरीजों की रिपोर्ट में डेंगू पॉजिटिव आया है। यह मरीज मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। बुखार आने पर स्वास्थ्य विभाग ने इन मरीजों की एलाइजा जांच कराई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेंगू प्रभावित इलाकों में कैंप लगाए। वहीं, लार्वा न पनपे, इसलिए घर-घर सर्वे किया गया। जहां लार्वा मिला, उन घरों और आसपास इलाकों में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार एका के शिव मंदिर के पास निवासी 15 वर्षीय किशोरी की रिपोर्ट में डेंगू पॉजिटिव आया है। गंभीर रूप से बुखार आने पर स्वास्थ्य विभाग ने मरीज की एलाइजा जांच कराई। इसमें डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बालिका को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इधर, शीतलपुर फरिहा निवासी 26 वर्षीय प्रियंका की रिपोर्ट में डेंगू पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगला धर्म अरांव में कैंप लगाया। यहां घर-घर जाकर मरीजों की जांच की। बुखार के मरीज मिले। टीम ने डेंगू का लार्वा देखा। गढ़ी एबरन में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। यहां भी कैंप लगाकर मरीजों की जांच की।
बरकतपुर में फैला बुखार, 30 से ज्यादा बीमार
आसफाबाद के बरकतपुर में घर-घर बुखार फैल गया है। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार यहां 30 से ज्यादा मरीज बुखार से पीड़ित हैं। बुखार से बच्चों से लेकर बुजुर्ग परेशान हैं। इसमें अधिकांश मरीज प्राइवेट क्लीनिकों पर इलाज करा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम अभी तक क्षेत्र में भ्रमण करने नहीं पहुंची है। वायरल बुखार ने पूरे क्षेत्र को अपने चपेट में ले लिया है। मरीजों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई, मगर कोई टीम नहीं आई है। ऐसे में अधिकांश मरीज झोलाछाप पर इलाज कराने को मजबूर हैं। क्षेत्रीय निवासी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि गांव में 30 से ज्यादा मरीज हैं, जो बुखार से पीड़ित हैं। दवा खाने के बाद बुखार कुछ समय के लिए उतर जाता है, फिर तेजी से बुखार चढ़ता है। सीएमओ डाॅ. रामबदन राम ने बताया कि हम टीम को भेजकर इलाज कराएंगे। हमारी टीमें क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर रहीं हैं।