फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Demonstration against the occupation on the ground at tehsil

जमीन पर कब्जे के विरोध में तहसील पर प्रदर्शन

Tue, 05 Jan 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 05 Jan 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against the occupation on the ground at tehsil
नगला बीच स्थित शिव मंदिर की जमीन पर कब्जे को लेकर ग्रामीणों ने तहसील पर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि कब्जा नहीं हटा तो वह आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

 बताते चलें कि नगला बीच के मौजा रूधऊ पहाड़पुर में शिव मंदिर से जुड़ी करीब चार बीघा जमीन है। इस मंदिर का निर्माण उदयवीर सिंह के पूर्वजों ने कराया था। मंदिर पर रहने वाले पुजारी के परिवारीजनों ने फर्जी वसीयत बनाकर जमीन पर कब्जा करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिसकर्मी हरीकिशन उर्फ  राधा मोहन ने अपनी मां सुशीला देवी व ताई शीला देवी की ओर से वाद न्यायालय में दाखिल किया था। इसमें प्रतिवादी भी अपनी पत्नी कल्पना देवी व अपने भाई की पत्नी राखी को बना दिया है। न्यायालय ने इस मामले की सुनवाई के लिए 15 जनवरी का समय दिया है। बावजूद इसके जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। मंगलवार को ग्रामीणों ने कब्जे के विरोध में तहसील में प्रदर्शन किया। उपजिलाधिकारी डा. पंकज वर्मा से मामले में हस्तक्षेप कर मंदिर की जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। विरोध-प्रदर्शन करने वालों में उदयवीर सिंह, जय प्रकाश राठौर, अमरदीप सिंह, शिवकुमार गुप्ता, राजीलाल, श्यामपाल सविता, दया शंकर गुप्ता, अनिल गुप्ता, राम गोपाल गोस्वामी, रेशमपाल, महेशचंद्र जादौन, रामप्रकाश आदि थे।
विज्ञापन

फोटो-टूंडला तहसील में प्रदर्शन करते ग्रामीण-5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed