फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Demolished by the storm's power supply, drinking water

 आंधी ने ध्वस्त की बिजली आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था

Sat, 11 Jun 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 11 Jun 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Demolished by the storm's power supply, drinking water
आंधी के कारण बिजली आपूर्ति ठप हुई तो पेयजल व्यवस्‍था भी प्रभावित हुई
 शुक्रवार शाम को आई आंधी से जनपद के कई इलाकों की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त कर दी। खंभे, तार, टूटने से दर्जनों गांव में आपूर्ति ठप है। सबसे नुकसान नारखी विद्युत फीडर पर हुआ है। यहां करीब 32 पोल टूटने से सप्लाई ठप है। गर्मी में रात अंधेरे मे गुजारने वाले ग्रामीणों को बिजली नहीं मिलने से पानी की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। 
विज्ञापन

फिरोजाबाद में शुक्रवार की रात तेज हवाओं का कहर टूटा था। इससे शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक की बिजली सप्लाई व्यवस्था रातभर ध्वस्त रही। पोल, तार टूटने से जिला मुख्यालय ही रातभर अंधेरे में डूबा रहा। हालांकि विभागीय अधिकारियों की माने तो आंधी से शहरी क्षेत्र में अधिक नुकसान नहीं हुआ। पर, ग्रामीण इलाकों में तार, खंभे और पेड़ गिरने से विभाग को लाखों की क्षति हुई है। यही नहीं पोल, तार टूटकर गिरने से कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति की व्यवस्था भी ध्वस्त हो गई है। नारखी फीडर के तो 32 पोल टूट गए हैं। ऐसे में इस फीड़र से जुड़े करीब दो दर्जन गांवों में बिजली की सप्लाई ठप है। गर्मी और उमस के मौसम में रातभर बगैर बिजली के गुजारने वालों को सुबह पानी की समस्या से भी जूझना पड़ा। सबमर्सिबल आदि नहीं चलने से कई परिवारों को तो घर से दूर लगे हैंडपंपों से पानी भरकर लाने की समस्या झेलनी पड़ी। वहीं टूंडला, सिरसागंज, शिकोहाबाद और जसराना क्षेत्र में भी तारों के साथ विद्युत पोल टूट जाने से कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बाधित रही। 
विज्ञापन

इनसेट
कोटला क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित
एसडीओ देहात डीके गुप्ता ने बताया कि आंधी से नारखी फीडर से जुड़े गांव कोटला में सबसे ज्यादा समस्या खड़ी हुई है। यहां पोल टूट जाने से बिजली सप्लाई पूरी तरह से बाधित हो गई है। वहीं गांव की जलापूर्ति भी ठप हो गई है। इससे सुबह होते ही पानी के लिए ग्रामीणों की भीड़ हैंडपंप पर दिखी। इनसेट
विज्ञापन
विज्ञापन

आंधी से शहरी क्षेत्र में कोई नुकसान नहीं हुआ। तार, खंभे नहीं टूटे हैं। जो भी फाल्ट आया था, आंधी थमते ही ठीक कर लिया गया था। 
चंद्रशेखर एक्सईएन शहर
इनसेट
आंधी के कारण ग्रामीण अंचल में खंभे, तार टूटने से करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं कई गांवों में सप्लाई भी पूरी तरह से ठप हो गई है। नारखी क्षेत्र में करीब 32 पोल टूट जाने से 11 हजार की लाइन प्रभावित हो गई थी। इसे शनिवार को ठीक कराकर देर शाम सप्लाई शुरु करा दी गई है। 
आरबी राय एक्सईएन देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed