फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Demands to have full staff shout

मांगें पूरी कराने के लिए कर्मचारियों ने भरी हुंकार

Fri, 19 Feb 2016 07:31 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 19 Feb 2016 07:31 PM IST
विज्ञापन
Demands to have full staff shout
प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर उप्र चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ ने 15 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर सत्याग्रह आंदोलन किया। अइंत में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम जसराना अमित वर्मा को सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान अध्यक्ष प्रेमप्रकाश कुशवाहा ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इसमें समूह घ कर्मचारियों की सीधी भर्ती करने, संविदा और आउट सोर्सिंग में नियुक्तियां तत्काल बंद करने, पंचायती राज विभाग के अधीन कार्यरत सफाई कर्मचारियों को ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर पदोन्नत करने, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को पेंशन ग्रेच्युटी, वेतन संरक्षण का लाभ देने, नई पेंशन नीति एवं भविष्य निधि के शासनादेश निरस्त करने, पुरानी नीति को बहाल करने, सभी कर्मचारियों को वर्दी देने सहित अन्य मांगों लंबित हैं। शासन द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं पर कोई विचार नहीं किया जा रहा। इससे कर्मचारियों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 11 मार्च को जनपद स्तर पर विशाल धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा जाएगा। धरने में लटूरी सिंह, मुलायम सिंह, महेंद्र सिंह चौहान, सुनील कुमार भटनागर, अनीश अहमद, इंद्रपाल, गिरीश बाबू, विजेंद्र पाल सिंह, योगेश चंद्र यादव, श्रीनिवास शर्मा, चंद्रपाल सिंह यादव, अवनीश कुमार, हरिदत्त शर्मा, खजान सिंह, रमेश चंद्र, अजय कुमार, संजय कुमार, अनंत कुमार, रामनरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed