फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Demands continue to encompass the BKU

मांगों को लेकर भाकियू का धरना जारी

Sat, 30 Jan 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Sat, 30 Jan 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Demands continue to encompass the BKU
भारतीय किसान यूनियन का धरना शनिवार को भी जारी रहा। किसान यूनियन के मंडलाध्यक्ष चौधरी धर्मवीर सिंह यादव ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

भाकियू के धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मानिकचंद्र केशव ने कहा कि कोल्ड स्टोरों के मालिक आलू भाड़ा किसानों के बीच आकर तय करें। प्रत्येक किसान को सरकार 1500 रुपये मासिक पेंशन दे। रजबहा माइनरों में पानी को टेल तक पहुंचाया जाए। जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह यादव ने कहा कि किसानों को गेहूं की बर्बादी का उचित मुआवजा दिया जाए। जिला महामंत्री शिशुपाल सिंह ने कहा कि अन्याय के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा। गरीब किसानों की बेटियों की शादी के लिए अनुदान की मांग की गई। धरना प्रदर्शन में गंगाराम, जसवंत सिंह, गोरेलाल, चंद्र प्रकाश, कौशल प्रसाद, प्रेम सिंह, महावीर सिंह, रामेश्वर दयाल, खुशाल सिंह, मंगो देवी, केसर देवी, रामकली, सावित्री देवी आदि मौजूद रहे। इधर, भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी की गीता तिवारी ने कहा कि एक फरवरी को जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पराज यादव की अध्यक्षता में समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप त्यागी, महिला प्रदेश अध्यक्ष माधुरी कुशवाहा के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। इस दौरान किसानों की समस्याओं पर मंथन किया जाएगा। वहीं भारत की कम्युनिस्ट पार्टी के जिला मंत्री नवल सिंह एडवोकेट एवं भूरी सिंह यादव ने कहा कि प्रशासन का ध्यान किसानों की समस्याओं के निदान की ओर नहीं है। 24 जनवरी से टीकामई फीडर खराब चल रहा है। इस काण बनवारा  टीकामई, मदनपुर, नगला लालजीत, प्रानपुर, विलासपुर, नगला अवाजी, थानूमई, निजामपुर, हरदासपुर, सेवड़ा, बजहेरा, शोभनपुर आदि गांवों की बिजली गुल है लेकिन विभागीय अधिकारी चुप्पी साधे हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सुधार नहीं हुआ तो तहसील जसराना का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed