फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Demand to get the registry work of 70 villages done in Shikohabad

Firozabad News: 70 ग्रामों का रजिस्ट्री कार्य शिकोहाबाद में कराने की मांग

Sat, 04 Oct 2025 07:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 04 Oct 2025 07:33 PM IST
विज्ञापन
Demand to get the registry work of 70 villages done in Shikohabad
जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते बार एसो. शिकोहाबाद के पदाधिकारी एवं अन्य अधिवक्ता। स्रोत संवाद
-बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शिकोहाबाद। शिकोहाबाद तहसील में समायोजित होने के बावजूद 70 ग्रामों के बैनामा रजिस्ट्री का कार्य जसराना में हो रहा है। जिसको लेकर शिकोहाबाद बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विरोध जताया। साथ ही संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा।

बार एसोसिएशन शिकोहाबाद के अध्यक्ष हरिओम यादव ने जिलाधिकारी रमेश रंजन को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि सिरसागंज तहसील के सृजन के समय जसराना तहसील के 70 ग्रामों को शिकोहाबाद तहसील में समायोजित किया गया था।
विज्ञापन

इन 70 ग्रामों के राजस्व के मुकदमे तहसील शिकोहाबाद में दायर हो रहे हैं, लेकिन बैनामाओं की रजिस्ट्री का कार्य आज भी जसराना हो रही है। जिसका काफी समय से शिकोहाबाद के अधिवक्ता विरोध कर रहे हैं। अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर इन 70 ग्रामों के बैनामों की रजिस्ट्री का कार्य शिकोहाबाद सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में कराये जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में उम्मेदबाबू महासचिव, बृजेश चंद्र, कपिल श्रीवास्तव, सुभाष चंद्र, केपी सिंह, विनय यादव, निश्चल श्रीवास्तव, विनोद यादव, रामभरत, सर्वेश एवं श्रीकृष्ण समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed