फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Demand from CM to fourlane Transport Nagar and Tundla-Etah Highway

Firozabad News: सीएम से ट्रांसपोर्ट नगर व टूंडला-एटा राजमार्ग को फोरलेन कराने की मांग

Mon, 16 Oct 2023 10:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 16 Oct 2023 10:17 AM IST
विज्ञापन
Demand from CM to fourlane Transport Nagar and Tundla-Etah Highway

विज्ञापन

फिरोजाबाद। आगामी चुनाव और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजपा पदाधिकारियों ने शनिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की। जहां उन्होंने टूंडला-एटा राजमार्ग को फोरलेन कराने, राजा का ताल स्थित ट्रांसपोर्ट नगर और टूंडला नारखी में व्याप्त पानी की समस्या से अवगत कराया।


भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह और महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। जहां आगामी चुनावों को लेकर चर्चा की। उसके बाद दोनों पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री को मांग पत्र दिया। जिसमें नागऊ में ट्रांसपोर्ट नगर के लिए भूखंड आवंटित होने और आवंटियों द्वारा दो साल से किस्तें जमा करने के बाद भी किसी प्रकार का विकास कार्य शुरू न होने की बात रखते हुए कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर बनने से शहर में लगने वाले जाम से निजात मिल सकेगी। वहीं, लेबर कॉलोनी रेलवे फाटक से रेलवे लाइन के किनारे ढोलपुरा तक सड़क निर्माण होने से भी काफी हद तक राहत मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री से शहर में अवैध रूप से संचालित कट्टी घर बंद कराने, टूंडला-एटा राजमार्ग को फोरलेन कराने, नारखी और टूंडला क्षेत्र में गंगाजल की आपूर्ति कराने और शिकोहाबाद में सर्विसलेन पर होने वाले जलभराव की समस्याएं बताईं। महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनकी बातों को ध्यान से सुना और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि वह इस पर विचार कर समस्या का निराकरण कराएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed