{"_id":"617996052a77950e372659ad","slug":"demand-for-investigation-of-case-registered-against-prasp-workers-firozabad-news-agr512850763","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: प्रसपा ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, थाना टूंडला में कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे का विरोध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: प्रसपा ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, थाना टूंडला में कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे का विरोध
Wed, 27 Oct 2021 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष राधाकृष्ण राजपूत के नेतृत्व में एसएसपी कार्यालय में जाकर मिला। इस दौरान एसएसपी को संबोधित ज्ञापन सीओ सिटी हरिमोहन सिह सौंपकर थाना टूंडला में गलत ढंग से मुकदमा दर्ज कराए जाने का विरोध किया। प्रसपा नेताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच करके फर्जी दर्ज कराए गए मुकदमा को खत्म किए जाने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल प्रसपा के जिलाध्यक्ष राधाकृष्ण राजपूत के नेतृत्व में एसएसपी कार्यालय में पहुंचा। इस दौरान एसएसपी को संबोधित पत्र सौंपते हुए कहा कि थाना टूंडला में पार्टी कार्यकर्ता राजीव यादव, शैंकी यादव एवं गोलू यादव के खिलाफ राजनीतिक द्वेष भावना के तहत लूट, हत्या जैसा मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा इस झूठे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि यदि झूठे मुकदमे की सही ढंग से जांच नहीं की गई तो फिर प्रसपा थाना टूंडला का घेराव करने को बाध्य होगी। सीओ सिटी हरिमोहन सिंह ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराई जाएगी। किसी का उत्पीड़न नहीं होगा।
ज्ञापन देने वालों में प्रसपा के प्रमुख जिला महासचिव नीरज यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मीना राजपूत, डॉ. राजू, छोटे सिंह यादव, जगदीश शर्मा, बुद्धा प्रधान, आधार सिंह, अर्जुन चौधरी जिलाध्यक्ष प्रसपा व्यापार सभा, प्रसपा महानगर अध्यक्ष विपिन यादव, संजय कुशवाहा, सुरेद्र सिंह, राजीव यादव, बालकिशन यादव शामिल थे।