{"_id":"61e44fec6506bd5ca22713e4","slug":"demand-for-ayurveda-medicines-increased-during-the-corona-period-firozabad-news-agr5214628183","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में आयुर्वेद दवाओं की मांग बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में आयुर्वेद दवाओं की मांग बढ़ी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। कोरोना काल में आयुष चिकित्सा (आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथ) के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ा है। यही कारण है कि कोरोना की शुरुआत होने पर फिर से मरीजों की संख्या में वृद्धि होने लगी है। पहले राजकीय आयुर्वेद अस्पताल बमुश्किल 50 से 70 मरीज इलाज कराने पहुंचते थे, पर अभी इनकी संख्या बढ़कर 160 से भी अधिक हो गई है।
कोरोना की दो लहर में आयुर्वेद ने स्वयं को सिद्ध करके दिखाया है। अब फिर से घर-घर सर्दी, जुकाम, बुखार आदि के कोरोना के लक्षण बढ़ रहे हैं। ऐसे में लोगों ने आयुर्वेद दवाओं का सेवन करना शुरू कर दिया है। महावीर नगर स्थित संचालित राजकीय आयुर्वेद अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. सुग्रीव अशोक ने बताया कि जो लोग वैक्सीन ले चुके हैं। वे भी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की दवा ले रहे हैं। कोरोना किट का वितरण किया जा रहा है। कोरोनाकाल में 20 फीसदी मरीजों की संख्या बढ़ी है।
आयुष क्वाथ का हो रहा वितरण
फिरोजाबाद। राजकीय आयुर्वेदिक अस्पतालों में आयुष क्वाथ का वितरण किया जा रहा है। तुलसी पत्र, दाल चीनी, सोंठ, काली मिर्च मिलाकर आयुष क्वाथ बनता है। ये इम्यूनिटी बूस्टर का काम करता है।