{"_id":"69efa795b7b9cd6d490dee3c","slug":"delhi-passenger-arrested-in-seat-dispute-at-tundla-station-grp-action-taken-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-173517-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: टूंडला स्टेशन पर सीट विवाद में दिल्ली का यात्री गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: टूंडला स्टेशन पर सीट विवाद में दिल्ली का यात्री गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई
Mon, 27 Apr 2026 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
टूंडला। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर सोमवार दोपहर सीट पर बैठने को लेकर यात्रियों के बीच जमकर हंगामा हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि एक यात्री अन्य लोगों के साथ गाली-गलौज और हाथापाई पर उतारू हो गया। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने हंगामा कर रहे युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसके न मानने पर उसे हिरासत में ले लिया गया।
थाना प्रभारी मोनू आर्य ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमीरुद्दीन (निवासी सुंदरनगरी, पूर्वी दिल्ली) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की है। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा में खलल डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।