{"_id":"da89a5bc8db008241662aaf2a1eb927a","slug":"delhi-based-company-will-build-foot-over-bridge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की कंपनी कराएगी फुट ओवरब्रिज का निर्माण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली की कंपनी कराएगी फुट ओवरब्रिज का निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद।
Updated Mon, 28 Dec 2015 09:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सुभाष तिराहा और आसफाबाद चौराहे पर सड़क पार करने के लिए वाहनों के रुकने का इंतजार शहर की जनता को नहीं करना होगा। दोनों चौराहों पर शीघ्र ही फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। दिल्ली की एक कंपनी द्वारा सोमवार को चौराहों का निरीक्षण किया गया। डीएम ने कंपनी प्रतिनिधियों को डीपीआर बनाने को कहा है।
शहर के सुभाष तिराहा एवं आसफाबाद चौराहे पर पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके कारण पैदल चलने वालों को काफी दिक्कत होती है। इसके मद्देनजर डीएम विजय किरन आनंद ने शहर में फुट ओवरब्रिज विप्रा से बनाए जाने का निर्णय लिया था। इसका प्रस्ताव भी पास हो गया लेकिन निर्माण कार्य के लिए दिल्ली के साथ ही अन्य शहरों में फुट ओवरब्रिज को बनाने वाली कंपनी के प्रतिनिधियों को सोमवार को बुलाया था। डीएम विजय किरन आनंद ने खुद टीम के सदस्यों के साथ फुट ओवरब्रिज को बनाए जाने के संबंध में मंथन किया। डीएम के साथ नगर मजिस्ट्रेट रवींद्र सिंह और एक्सईएन विद्युत महेंशचंद्रा, विप्रा के एई एसएन प्रसाद, जेई राजीव कुमार गोविल मौजूद थे। डीएम ने विद्युत एक्सईएन को निर्देश दिए कि हाईटेंशन तारों को अंडरग्राउंड करना होगा और पैदल निकलने वालों को कोई दिक्कत नहीं होने पाए। नगर मजिस्ट्रेट रवींद्र सिंह ने कहा 15 दिन में कंपनी द्वारा डीपीआर बनाई जाएगी। वहीं दो माह में कार्य प्रारंभ हो जाएगा वहीं छह माह के अंदर निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।