फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Decision on remand of Chancellor, Registrar today

Firozabad News: कुलाधिपति, रजिस्ट्रार के रिमांड पर निर्णय आज

Sun, 16 Mar 2025 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 16 Mar 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Decision on remand of Chancellor, Registrar today
शिकोहाबाद। फर्जी डिग्री प्रकरण में राजस्थान एसओजी की हिरासत में जेएस यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति एवं रजिस्ट्रार नंदन मिश्रा का दूसरा रिमांड सोमवार 17 मार्च को पूरा हो जाएगा। जयपुर एसओजी आरोपी कुलाधिपति, रजिस्ट्रार एवं पकड़े गए दलाल को जेल भेजेगी या फिर न्यायालय से रिमांड की समय सीमा आगे बढ़ाने की अपील करेगी, इसका निर्णय आज होगा।
विज्ञापन

जयपुर एसओजी के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार सिंह के निर्देशन में एसओजी टीम ने फर्जी डिग्री प्रकरण के आरोपी कुलाधिपति डॉ. सुकेश यादव को दिल्ली एयरपोर्ट, रजिस्ट्रार नंदन मिश्रा को शिकोहाबाद एवं दलाल अजय भारद्वाज को जयपुर से गिरफ्तार किया था। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद एसओजी ने आरोपियों एवं यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक अधिकारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया था। एसओजी टीम ने पूछताछ के लिए न्यायालय से तीनों आरोपियों का पहले 12 मार्च तक का रिमांड लिया था। जिसके बाद 12 मार्च को न्यायालय ने सुनवाई के बाद तीनों आरोपियों के रिमांड की समय सीमा बढ़ाकर 17 मार्च तक कर दी थी। रिमांड की समय सीमा दूसरी बार पूरी हो जाएगी। जयपुर के सूत्रों के मुताबिक दोपहर 12 बजे करीब तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। जहां उनके रिमांड की समय सीमा बढ़ाने या फिर आरोपियों को जेल भेजे जाने पर न्यायालय अपना निर्णय सुनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed