{"_id":"60ae5c598ebc3e6686360df4","slug":"death-of-corona-infected-is-not-stopping-16-infected-patients-found-firozabad-news-agr493279546","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं थम रही कोरोना संक्रमितों की मौत, मिले 16 संक्रमित मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं थम रही कोरोना संक्रमितों की मौत, मिले 16 संक्रमित मरीज
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमण से बुधवार को तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं 16 मरीज संक्रमित मिले हैं। मृतक संख्या बढ़कर 131 और कुल पॉजिटिव 8536 हो गए हैं।
नगला केवल निवासी 84 वर्षीय महिला ने मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। फिरोजाबाद की 55 वर्षीय महिला की सैफई कॉलेज और शिकोहाबाद के कटरा मीरा में 92 वर्षीयमहिला की एफएच मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। शिकोहाबाद के पक्का तालाब निवासी 65 वर्षीय महिला, फिरोजाबाद शहर निवासी 57 वर्षीय महिला, मोहम्मदपुर निवासी 30 वर्षीय महिला, बिलेहना निवासी 20 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। शिकोहाबाद निवासी 40 वर्षीय पुरुष, कायथा निवासी 20 वर्षीय युवती, नगला केवल निवासी 34 वर्षीय महिला, टूंडला थाना के पीछे 32 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला। शिकोहाबाद के कुडी, अरांव ,सोरखा, शेरपुर, नंदे करहरा में भी कोरोना संक्रमित मिलने की पुष्टि हुई है।
कोरोना के आंकड़े
मरीज- 16
कुल संक्रमित- 8536
मृतक संख्या- 3
कुल मृतक संख्या-131