फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   death

पेड़ पर लटका मिला वृद्ध का शव

Tue, 10 May 2022 12:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
death
पेड़ पर लटका मिला वृद्ध का शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना(फिरोजाबाद)। सोमवार सुबह कस्बा पाढ़म में एक वृद्ध का शव मवेशी पैंठ मैदान में लगे पेड़ पर लटका मिला। ग्रामीणों की मानें तो वृद्ध बीमारी से पीड़ित था। थाना जसराना क्षेत्र के कस्बा पाढ़म के मवेशी पैंठ मैदान में सोमवार सुबह लोग गए तो दुपट्टे के सहारे पेड़ पर शव लटका दिखा। शव की पहचान पाढ़म निवासी सत्यरुप बघेल (60) के रूप में हुई। सूचना पर परिवारीजन मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने शव को नीचे उतारा और अपने घर ले गए। ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि सत्यरुप बघेल काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें चलने-फिरने में भी दिक्कत हो रही थी। पत्नी की मानें तो शाम के समय उनको खाना खिलाकर शादी समारोह में शामिल होने गई थी। सुबह उनको फंदे पर लटका होने की जानकारी मिली है। कोतवाल फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने कहा मामला उनके संज्ञान में नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed