{"_id":"6254705ed2743339423e0803","slug":"death-firozabad-news-agr529976392","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक की संदिग्ध हालात में मौत
- आगरा स्थित एक प्राइवेट कंपनी में करता था काम
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। लाइनपार थाना क्षेत्र के मोहल्ला संतनगर निवासी एक युवक की आगरा में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। देर रात परिजन शव को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
लाइनपार थाना क्षेत्र के मोहल्ला संतनगर निवासी राजा (20) आगरा स्थित एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। राजा की बुआ के बेटे राहुल ने बताया कि रात करीब एक बजे राजा ने अपने भाई संदीप को फोन कर सूचना दी थी कि उसकी तबीयत खराब हो रही है और सांस लेने में दिक्कत आ रही है और जल्दी आगरा आ जाओ। रात करीब दो बजे आगरा पहुंचकर राजा के फोन पर फोन किया तो फोन एक युवक ने उठाया। वह राजा के साथ ही काम करता है। युवक ने बताया कि राजा की मौत हो गई है उसका शव भगवान टाकीज के समीप एंबुलेंस में रखा है। वह भगवान टाकीज पहुंचे तो राजा का शव एंबुलेंस में रखा था। युवकों ने बताया कि राजा की तबीयत खराब हुई थी। वह उसको निजी अस्पताल ले गए थे। यहां राजा ने दम तोड़ दिया। परिजन देर रात शव को लेकर फिरोजाबाद पहुंचे और लाइनपार थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष लाइनपार आजाद पाल सिंह का कहना है कि युवक की मौत बीमारी के कारण हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत का कारण स्पष्ट होगा।