फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dead cows were being thrown behind the RRC centre from Narkhi Dhaunkal Gaushala

Firozabad News: नारखी धौंकल गोशाला से आरआरसी सेंटर के पीछे फेंकी जा रही थीं मरी गायें

Wed, 04 Dec 2024 12:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 04 Dec 2024 12:06 PM IST
विज्ञापन
Dead cows were being thrown behind the RRC centre from Narkhi Dhaunkal Gaushala
नारखी (फिरोजाबाद)। नारखी धौंकल स्थित गोशाला में मृत गाय का अंतिम संस्कार करने के बजाय आरआरसी सेंटर के पीछे गड्ढे में फिंकवाने का काम किया जा रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर बजरंग दल के जिलाध्यक्ष शुभम प्रताप सिंह पहुंचे तो मौके पर मृत गाय को कुत्ते नोच रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने गाय का अंतिम संस्कार कराने के साथ इस घटनाक्रम की सूचना बीडीओ एवं अन्य अधिकारियों को दी है। इसकी जांच प्रारंभ कर दी है।
मामला ग्राम पंचायत नारखी धौंकल का है। मंगलवार को सुबह एक किसान ने बजरंग दल के जिलाध्यक्ष शुभम प्रताप को सूचना दी कि गोशाला में मृत गायों को आरआरसी सेंटर के पीछे गड्ढे में फिंकवा दिया गया है, उसे कुत्ते नोच रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर शुभम प्रताप सिंह अपने साथी रवि प्रताप सिंह, प्रद्युम्न सिंह, विवेक, मुकेश, आदित्य, निखिल, शिवा सहित अन्य साथियों के साथ पहुंचे।
उन्होंने मौके पर घटनाक्रम के वीडियो बनाने के साथ गाय का अंतिम संस्कार कराया। इसकी जानकारी बीडीओ नारखी प्रेमपाल सिंह के साथ तहसीलदार सदर को फोन करके दी। सूचना मिलने पर मौके पर प्रभारी एडीओ पंचायत नारखी अभय प्रताप सिंह टीम के साथ पहुंच गए। उन्होंने पूरी स्थिति से बीडीओ नारखी प्रेमपाल सिंह को अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजरंग दल के नेता शुभम प्रताप सिंह ने कहा कि नारखी क्षेत्र की गोशालाओं का हाल काफी खराब है। व्यवस्थाएं ठीक नहीं है। शीघ्र ही सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इसकी जिम्मेदारी जिम्मेदार अधिकारियों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed