{"_id":"6555a09a25c4f23b82056285","slug":"dead-body-of-young-man-found-lying-on-roadside-at-intersection-in-firozabad-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: चौराहे पर सड़क किनारे पड़ा मिला युवक का शव, मौके पर पहुंचे रिश्तेदार ने बताई ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: चौराहे पर सड़क किनारे पड़ा मिला युवक का शव, मौके पर पहुंचे रिश्तेदार ने बताई ये बात
Thu, 16 Nov 2023 10:24 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 16 Nov 2023 10:24 AM IST
सार
फिरोजाबाद में चौराहे पर सड़क किनारे युवक का शव पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे रिश्तेदार ने उसकी पहचान की। बताया गया कि मृतक शराब पीने का आदी था।
विज्ञापन
थाना शिकोहाबाद, फिरोजाबाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बृहस्पतिवार की सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। मौका मुआयना करके साक्ष्य जुटाए। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
मामला शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के एटा चौराहे का है। यहां सुबह के समय लोग टहलने निकले थे। उन्होंने चौराहे पर सड़क किनारे युवक का शव पड़ा देखा। इसके बाद आसपास के लोगों को जानकारी दी। खबर फैलने पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Agra: भाई दूज पर व्यवस्थाएं ध्वस्त, बसों में रही मारामारी; यात्रियों को खड़े होकर तय करना पड़ा सफर
विज्ञापन
एकत्र लोगों में से एक व्यक्ति ने उसकी पहचान अपने रिश्तेदार राजू सिंघानिया (40) निवासी कटरा मीरा, थाना शिकोहाबाद के रूप में की। खबर परिजन को दी गई। खबर पाकर परिजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। बताया गया कि मृतक शराब पीने का आदी था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।