{"_id":"65a6931014f1d99424059d09","slug":"dead-body-of-student-missing-for-four-days-found-lying-in-ruins-in-firozabad-2024-01-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: हेलो पहुंचो... फोन आते ही घर से निकल गया 10वीं का छात्र, फिर खंडहर में मिली लाश; देखकर दहल गए लोगों के दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हेलो पहुंचो... फोन आते ही घर से निकल गया 10वीं का छात्र, फिर खंडहर में मिली लाश; देखकर दहल गए लोगों के दिल
Tue, 16 Jan 2024 08:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 16 Jan 2024 08:00 PM IST
सार
फिरोजाबाद में किसी का फोन आते ही 10वीं का छात्र घर से निकल गया। चार दिन बाद खंडहर में उसकी लाश मिली। घऱवाले बोले कि दोस्त ही काल बन गए।
विज्ञापन
करन का फाइल फोटो, एवं जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में चार दिन से लापता छात्र की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गई। उसका शव मोहम्मदाबाद के पास खंडहर में पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे एसएसपी ने परिजन से बात करके जानकारी ली। परिजन ने हत्या का शक उसके दोस्तों पर जताया है। पुलिस छात्र के दोस्तों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
घटना टूंडला थाना क्षेत्र के भगवती नगर का है। गांव निवासी बंटू सिंह जाटव का 18 वर्षीय पुत्र करन, लीलावती इंटर कालेज में का 10वीं का छात्र था। वह पढ़ाई के साथ ही बिजली का काम भी करता था। परिजन ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब एक बजे उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया था। इसके बाद वह थोड़ी देर में आने की बात कहते हुए घर से चला गया था। वह शाम तक घर नहीं लौटा तो उसकी चिंता हुई। उसकी हर संभव स्थान पर तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन
इसके बाद रविवार को उसके लापता होने की थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस लापता करन के मोबाइल नंबर से उसकी तलाश कर रही थी। इसी बीच मंगलवार दोपहर तीन बजे करीब मोहम्मदाबाद के ग्रामीणों ने खंडहर में एक युवक का शव पड़े होने की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर सीओ अनिवेश कुमार व थाना प्रभारी प्रमोद पंवार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने डॉग स्क्वैड व फिंगर एक्सपर्ट टीम भी बुला लिया।
परिजन रो-रोकर बेहाल
मौके पर पहुंचे परिजन ने शव की पहचान अपने बेटे करन के रूप में की। मौके पर एसएसपी सौरभ दीक्षित व एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा भी पहुंच गए। उन्होंने परिजनों से घटना को लेकर जानकारी ली। मृतक छात्र चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उससे छोटी बहन अंजलि की शादी हो गई है। ऑटो चालक पिता बंटू सिंह, मां सर्वेश देवी, भाई अमन, बहन खुशबू का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
लापता होने से एक दिन पूर्व बसई में हुआ था झगड़ा
मृतक छात्र करन की मां सर्वेश देवी ने बिलखते हुए बताया कि उसने फोन पर जा रहे पुत्र को रोकने का प्रयास किया था। उससे कहा था कि वह पहले खाना खा ले तब जाए, किंतु वह थोड़ी देर में आने की बात कहते हुए चला गया। उन्होंने बताया कि उनके पुत्र का एक दिन पूर्व गांव बसई निवासी कुछ युवकों से भी झगड़ा हुआ था। उसके दोस्त ने उसे जबरन बियर भी पिलाई थी। घर आने पर उसने उसे डांटा था।घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। हत्या में दोस्त हो सकते हैं। उनकी गिरफ्तारी के भी प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। -एसएसपी सौरभ दीक्षित