{"_id":"66708ee98e712c0be7089af5","slug":"dead-body-of-drowned-youth-found-in-canal-firozabad-news-c-169-1-sagr1029-126940-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: नहर में डूबे युवक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: नहर में डूबे युवक का शव मिला
Tue, 18 Jun 2024 01:00 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 18 Jun 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
नहर में डूबे युवक का शव मिला
- गंगा दशहरा पर बुआ के पुत्र के साथ नहर नहाने आया था
संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना। दशहरा के मौके पर अपनी बुआ के लड़के के साथ नहर में नहाते समय डूबे युवक का शव जाजूमई पुल के पास दूसरे दिन मिल गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
रविवार को थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला संतोष नगर निवासी हरिविलास का 25 वर्षीय पुत्र कृष्णा अपनी बुआ के लड़के शिवम के साथ दशहरा के मौके पर नहर नहाने आया था। थाना जसराना क्षेत्र की जाजूमई नहर में नहाने के लिए वह सुबह ही पहुंच गया। शिवम ने पुलिस को 4.30 बजे सूचना दी कि कृष्णा नहर में डूब गया है। नहर में डूबने की जानकारी मिलने पर सीओ जसराना राजेश कुमार सिंह, एसओ अंजीश कुमार सिंह मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे और युवक से पूछताछ करने के साथ नहर में डूबे हुए युवक को तलाशने का प्रयास किया जा रहा था। स्थानीय गोताखोर एवं परिजन युवक की तलाश कर रहे थे। सोमवार की सुबह जाजूमई पुल के पास में ही युवक का शव मिला। युवक का शव मिलने के बाद से ही परिजन में चीख पुकार मची हुई है। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि युवक का शव मिल गया है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।