फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dead body of a youth found on the road, murder alleged

Firozabad News: बीमारी से तंग आकर युवक सुविधा एक्सप्रेस के आगे कूदा, मौत

Fri, 09 May 2025 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 09 May 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found on the road, murder alleged
सांकेतिक
शिकोहाबाद। बीमारी से तंग आकर एक युवक ने सुविधा एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला गढ़ैया निवासी गुलजार अली (55) पिछले काफी समय से बीमार चल रहा था। उसकी एक बेटी थी। जिसकी वह शादी कर चुका था। शुक्रवार को बीमारी से तंग आकर युवक रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2 पर पहुंच गया। दोपहर दो बजे करीब पटना से आनंद विहार जा रही 03255 सुविधा एक्सप्रेस आनंद विहार जा रही थी। तभी यह युवक ट्रेन को अपनी ओर आता देख ट्रेन के आगे कूद गया। उसकी मौत हो गई। ट्रेन में चल रहे गार्ड रवि पाण्डेय ने घटना की जानकारी से रेल अधिकारियों को अवगत कराया। सूचना मिलने पर पॉइंट्स मैन सोपाल सिंह एवं जीआरपी टीम मौके पर जा पहुंची। जिसने मृतक की शिनाख्त के बाद उसके परिजनों को सूचित किया। मृतक के पास से बैंक ऑफ इंडिया की पासबुक, आधार कार्ड बरामद हुआ है। जीआरपी चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक के दामाद ने बताया था कि मृतक कैंसर से ग्रसित था। इसके चलते उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed