फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dead body of a young man found hanging on a tree in the cemetery, chaos

कब्रिस्तान में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, कोहराम

Tue, 31 Aug 2021 12:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging on a tree in the cemetery, chaos
शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र के गांव उरमुरा स्थित एक कब्रिस्तान में पेड़ पर लटका मिला। जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जावेद (19) पुत्र अली मुहम्मद निवासी केवाला थाना जसवन्त नगर इटावा अपने मौसा के घर उरमुरा में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। सोमवार दोपहर उरमुरा के पास स्थित एक कब्रिस्तान में लगे पेड़ पर लटका मिला। जब लोगों ने उसे पेड़ पर लटकता देखा तो गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। परिजनों के अनुसार उसकी बहन की शादी 17 सितंबर को होनी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह ने बताया कि युवक ने पेड़ पर लटक कर आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed