{"_id":"613119918ebc3e61d730c29a","slug":"dead-body-hanged-after-killing-woman-firozabad-news-agr506113250","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया
विज्ञापन
कठफोरी। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता की हत्याकर शव फंदे पर लटका दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर पहुंचे विवाहिता के भाई ने ससुरालीजनों के खिलाफ सिरसागंज पुलिस को तहरीर दी है।
इटावा के थाना फ्रैंड्स कॉलोनी के गांव लोकामई निवासी राधाकिशन पुत्र राजवीर सिंह ने अपनी बहन उपासना का विवाह वर्ष 2016 में सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव कारीखेड़ा निवासी रमाकांत राजपूत के साथ किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उपासना का मानसिक और शारीरिक शोषण किया जाने लगा। इस दौरान उपासना ने एक बेटे को जन्म दिया। इसके बाद भी ससुरालीजनों के व्यवहार में परिवर्तन नहीं आया।
आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उपासना के पति ने परिजनों के साथ बुधवार को उसकी हत्या कर दी और शव को फंदे पर लटकाकर फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर राधाकिशन पहुंच गए। सूचना पर सिरसागंज पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष सिरसागंज प्रवींद्र कुमार का कहना है कि विवाहिता के भाई ने दहेज हत्या की तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।