{"_id":"5e4838438ebc3ee61845d070","slug":"dead-body-firozabad-news-agr4296878170","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद में मिला शाहीनबाग के युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद में मिला शाहीनबाग के युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
dead body
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र में हिना धर्मकांटा के सामने स्थित नाले में शनिवार शाम एक युवक का शव पड़ा मिला। देरशाम शव की शिनाख्त परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर दिल्ली के थाना शाहीन बाग के नई बस्ती ओखरा निवासी कपिल पुत्र ब्रह्मचंद्र के रूप में की गई। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है।
वह दस फरवरी को तारीख करने के लिए फिरोजाबाद आया था और इसके बाद से ही लापता था। मामले में देर रात मृतक की बहन राखी की तहरीर पर पुलिस ने युवक की पत्नी खुशबू समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मृतक की पत्नी खुशबू को हिरासत में ले लिया।
थाना रामगढ़ क्षेत्र के बंबा बाईपास स्थित लालपुर की ओर जाने वाले नाले में शनिवार दोपहर दुर्गंध आने पर आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने नाले में युवक का शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ श्याम सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को नाले से बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन
थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर रात दिल्ली से आए परिजनों ने युवक की शिनाख्त दिल्ली के थाना शाहीनबाग के नई बस्ती ओखला निवासी कपिल (35) पुत्र ब्रह्मचंद्र के रूप में की। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक की ससुराल आसफाबाद क्षेत्र में मोती लाल की ठार के पास है। उसका पिछले कई वर्षों से पत्नी से विवाद चल रहा है।
दस फरवरी को वह यहां न्यायालय में तारीख करने आया था। इसके बाद से लापता था। परिजनों द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी। मामलेे में मृतक कपिल की बहन राखी ने युवक की पत्नी खुशबू समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी ने बताया मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच करके कार्रवाई की जाएगी।