फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   DCM took five-laden animals, Hungama

पशुओं से लदी पांच डीसीएम पकड़ीं, हंगामा 

Fri, 24 Jun 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 24 Jun 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
DCM took five-laden animals, Hungama
भैंसों से भरे कैंटर पकड़ने के बाद पुलिस की भाजपाइयों ने नोकझोंक हुई
 सिरसागंज से अलीगढ़ जा रहे पशुओं से भरे पांच वाहन पुलिस ने पकड़ लिए। वाहनों में ठूंस-ठूंस कर 226 पशुओं को भरा गया था। 76 पशु दम घुटने से मर गए। पशु ले जा रहे लोगों ने भागने का प्रयास किया तो भीड़ ने उन्हें पकड़ लिया और उनकी धुनाई कर दी। मौके पर भाजपा और हिंदूवादी नेता पहुंच गए। उनकी पुलिस से धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे कंट्रोल रूम पर किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि तीन डीसीएम में गोवंश लदे हैं। सूचना पर सुहागनगर चौराहा के समीप कोतवाल दक्षिण और उत्तर ने शिकोहाबाद की ओर से आ रहीं डीसीएम को रोक लिया। इस दौरान वहां काफी लोग जमा हो गए। पुलिस देख पशु ले जा रहे लोगों ने भागने का प्रयास किया तो भीड़ दो युवकों को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। जबकि चार लोग पुलिस ने पकड़ लिया। इनके छह साथी भाग निकले। पुलिस ने वाहनों की तलाशी ली तो उसमें गोवंश की जगह 173 भैंस और पड्डे लदे थे। पुलिस ने वाहनों को राजा का ताल चौकी पर भिजवा दिए। उधर गोवंश बरामद होने की जानकारी पर नगर विधायक मनीष असीजा, भाजपा महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, पिंकी चक, रमाकांत उपाध्याय, डा. अखिलेश शर्मा के साथ अन्य भाजपा नेता सुहागनगर चौराहा पर पहुंचे। वहां उन्हें पशुओं से लदे वाहन नहीं मिले तो उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। भाजपा कार्यकर्ता पुलिस की गाड़ी में हिरासत में बैठे आरोपियों को बाहर खींचने लगे तो फोर्स ने उन्हें धकिया दिया। भाजपा कार्यकर्ता पिंकी चक की पुलिस से जमकर खींचतान और धक्का-मुक्की हुई। नगर विधायक की भी पुलिस से नोकझोंक हुई। इस बीच नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र बाहदुर यादव, एसपी सिटी संजीव वाजपेयी, सीओ ओमकार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने भाजपाइयों और हिंदू वाद नेताओं को राजा का ताल चौकी भेज दिया। वहां उन्हें गोवंश की जगह भैंस और पड्डे मिले तब जाकर मामला शांत हुआ। इस बीच राजा का ताल और उसायनी के ग्रामीण पहुंच। उन्होंने वाहनों में लदी भैंस और पड्डों को बाहर निकाला। करीब 76 पशु दम घुटने से मर चुके थे। पुलिस इस मामले से निपटी भी नहीं थी कि राजा के ताल पर 53 पशुओं से लदे दो वाहन और पकड़ लिए गए। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन



अलीगढ़ कट्टीघर जाने थे
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए लोगों ने अपने नाम मुस्तकीम निवासी तीस फुटा थाना रामगढ़, राजू और फुरकान निवासी नालबंदान थाना दक्षिण बताया है। उन्होंने बताया कि भैंस और पड्डे सिरसागंज हाट से खरीदे थे। इन्हें अलीगढ़ कट्टीघर ले जाया जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कराया गया पोस्टमार्टम 
पुलिस ने मरे हुए पशुओं का पीएम कराने के लिए पशु चिकित्सकों को भी मौके पर बुला लिया। इसके बाद मरी भैंस और पड्डों का पीएम हुआ। अधिकांश दम घुटने से मरे थे।

जेसीबी मशीन से पलटवाए गए वाहन
तीन डीसीएम में लदे पशुओं को उतारते उतारते लोग जब थक, गए तो प्रशासन ने जेसीबी मशीन को बुला लिया। जेसीबी मशीन ने डीसीएम का अगला हिस्सा उठाने के साथ ही उसमें लदे पशुओं को नीचे गिरा दिए। कई भैंस और पड्डे जख्मी हालत में थे।


जांच को भेजा जाएगा मांस
वाहनों के अंदर से पुलिस ने कुछ मांस भी बरामद किया है। यह भैंस का है अथवा गोवंश का इसकी पुष्टि के लिए इसे जांच के लिए भेजने की बात पुलिस ने कही है।

वाहनों में क्षमता से अधिक पशु लदा होना ही अवैध माना जाएगा। इसी के तहत आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों के पास कट्टीघर संचालित करने का लाइसेंस है या नहीं इसकी जांच कराई जाएगी। जांच में यदि कट्टीघर का संचालक अवैध पाया जाता है तो आरोपियों के खिलाफ दर्ज किए जाने वाले मुकदमे में धारा की बढ़ोत्तरी की जाएगी।
ओमकार यादव सीओ सिटी फीरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed