फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   DCM overturns after hitting divider due to dozing, driver dies

Firozabad News: झपकी आने से डिवाइडर से टकराकर पलटी डीसीएम, चालक की मौत

Tue, 26 Nov 2024 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 26 Nov 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
DCM overturns after hitting divider due to dozing, driver dies
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र में आगरा की ओर जा रही डीसीएम चालक को झपकी आने के कारण डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। जबकि क्लीनर घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर घायल को सरकारी ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया है। डीसीएम चमड़े से भरी थी। इसलिए कानपुर से आने का अनुमान लगाया जा रहा है।सीतापुर मानपुर के बाली बाजार निवासी असलम (40) डीसीएम लेकर सिरसागंज की ओर से आते हुए आगरा जा रहे थे। जैसे ही वह रामगढ़ क्षेत्र में पहुंचा, तभी चनौरा के पास चालक को झपकी आने के कारण डीसीएम अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इसके बाद पलट गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। जबकि क्लीनर घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वहीं घायल को सरकारी ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया है। काफी जानकारी करने के बाद पुलिस ने घटना की जानकारी परिजन को दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रामगढ़ संजीव दुबे ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। डीसीएम चमड़े के माल से लदी हुई थी। हो सकता है वह कानपुर से आगरा की ओर रहा हो। हादसा संभवत: झपकी आने के कारण हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed