फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Daughters will become awareness ambassadors against digital abuse

Firozabad News: डिजिटल दुरुपयोग के खिलाफ बेटियां बनेंगी जागरूकता दूत

Sat, 11 Apr 2026 06:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 11 Apr 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
Daughters will become awareness ambassadors against digital abuse
फिरोजाबाद। उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा पठानान में शनिवार को कोमल फाउंडेशन एवं वात्सल्य के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षित बेटी, सुरक्षित बेटी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं की शिक्षा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया तथा मोबाइल के अत्यधिक प्रयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पांच छात्राओं सोफिया, लक्ष्मी, मानवी, अल्फी, जैनब को डिजिटल साथी के रूप में नियुक्त कर प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। ये छात्राएं अब समाज में जाकर लोगों को मोबाइल के दुरुपयोग और उसके दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करेंगी। प्रधानाध्यापिका कल्पना राजौरिया व कोमल फाउंडेशन के अध्यक्ष अश्वनी राजौरिया ने कहा कि छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ डिजिटल जागरूकता भी जरूरी है, ताकि वे स्वयं सुरक्षित रहकर दूसरों को भी जागरूक कर सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed