फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Daughters showed their strength in Asmita Athletics League

Firozabad News: अस्मिता एथलेटिक्स लीग में बेटियों ने दिखाया दम

Sat, 15 Nov 2025 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 15 Nov 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Daughters showed their strength in Asmita Athletics League
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में एके कॉलेज शिकोहाबाद में खेलो इंडिया अस्मिता एथलेटिक्स लीग का आयोजन किया गया। विभिन्न विद्यालयों एक हजार से अधिक एथलीट बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 60 मीटर, 600 मीटर, डिस्कस थ्रो, शॉट-पुट, जैवलिन थ्रो, ऊंची कूद, लंबी कूद और ट्रायथलॉन जैसी विभिन्न स्पर्धाओं में बालिकाओं ने प्रभावी प्रतिभा दिखाई। 60 मीटर बालिका वर्ग में भावना ने स्वर्ण, दिव्या ने रजत और डोली ने कांस्य पदक हासिल किया। एसएस वर्ग में सबसे अधिक एथलीटों ने भाग लिया। 600 मीटर बालिका वर्ग में अपूर्वा गुर्जर ने स्वर्ण, रविता ने रजत और प्रिया ने कांस्य पदक जीता। इस वर्ग में जिले की 50 से अधिक बालिकाओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

डिस्कस थ्रो अंडर-16 बालिका वर्ग में सारिका यादव ने स्वर्ण, सुकन्या ने रजत और दीप्ति ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इसमें 60 बच्चों ने सहभागिता दर्ज की। गोला फेंक 3 किलोग्राम बालिका वर्ग में गरिमा ने स्वर्ण, नंदिनी ने रजत और आंशिक यादव ने कांस्य पदक जीता। भाला फेंक अंडर-16 बालिका वर्ग में कशिश दिवाकर ने स्वर्ण, इकरा फातिमा ने रजत और रागिनी राजपूत ने कांस्य पदक अपने नाम किए। ऊंची कूद बालिका वर्ग में सिमरन ने स्वर्ण, नंदिनी ने रजत और राधा राजपूत ने कांस्य पदक जीता। अंडर-14 टेट्रायथलॉन-सी में सुबी यादव ने स्वर्ण, तान्या ने रजत और साक्षी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। ट्रायथलॉन ए, ट्रायथलॉन बी और किड्स जैवलिन के फाइनल मुकाबले अगले दिन होंगे। कुल मिलाकर 120 स्कूलों के लगभग 1263 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में दमखम दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि सुनील कुमार वर्मा, प्राचार्य दीदार सिंह, रामगोपाल, डॉ. संतोष कुमार, धर्मेंद्र कृष्ण, क्षेत्रीय अधिकारी शिकोहाबाद मोहित यादव, प्रेम स्वरूप पारस, डॉ. गीता यादव, एनसी बंसल, डॉ. प्राजंलि प्रज्ञान कुशवाहा, प्रेम प्रकाश कुशवाहा, जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम पाल सिंह,राम कुशवाहा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष चंद्रपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed